फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers demonstrated against illegal occupation of Chakmarg

चकमार्ग पर अवैध कब्जा को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 26 Jul 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated against illegal occupation of Chakmarg
अतरौलिया। चकमार्ग पर हुए अवैध अतिक्रमण को लेकर सोमवार को क्षेत्र के बढ़या गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने चकमार्ग पर कब्जा करने वालों के विरूद्घ कार्रवाई करने की मांग किया। क्षेत्र के बढ़या गांव में ग्रामीणों ने गांव के ही दो लोगों पर सरकारी चकमार्ग पर अवैध तरीके से अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में भी अवैध कब्जे के संबंध में कई बार शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्राम सभा के क्षेत्र पंचायत सदस्य रामहृदय यादव ने बताया कि वर्षों पूर्व यह चकमार्ग ग्रामीणों के सुविधा के लिए बनवाया गया था लेकिन गांव के ही रहने वाले दो लोगों ने चकमार्ग पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों ने मांग है कि जल्द से जल्द चकमार्ग को खाली करवाया जाए। अतिक्रमण के कारण चकमार्ग की चौड़ाई कम है और रास्ते में मिट्टी डाल कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया है। ऐसे में ग्रामीणों को आवागमन में काफी समस्या हो रही है जिससे स्थानीय लोग पूरी तरह से परेशान हैं। ग्रामीणों ने कहा कि चकमार्ग पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो ताकि भविष्य में कोई सरकारी चकमार्ग पर अवैध कब्जा न कर सके। इस मौके पर विनीत यादव, सुनील यादव, सुशील यादव, सोनू यादव, संत विजय यादव, धुपचन्द्र, देवी प्रसाद, दीपचंद यादव, शिवचन यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed