फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers caught the young man running away with the girl child, handed him over to the police

Azamgarh News: बच्ची को लेकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Sun, 23 Apr 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught the young man running away with the girl child, handed him over to the police
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के युसूफपुर खानपुर गांव स्थित ननिहाल में घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बच्ची को एक अधेड़ उठा कर भागने लगा। बच्ची की मां ने छत से सारी कवायद देखा तो शोर मचाया। जिस पर ग्रामीणों ने बच्ची को चोरी कर भाग रहे अधेड़ का पीछा शुरू कर दिया और लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर उसे पकड़ लिया। बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाने के बाद ग्रामीणों ने जम कर पिटाई करने के बाद पुलिस को बुला कर बच्चा चोर को उनके हवाले कर दिया। सरायमीर थाना क्षेत्र के बीनापारा गांव निवासी शाह आलम की पत्नी अपने चार वर्षीया बच्ची फातिमा को लेकर ईद मनाने के लिए अपने मायके फूलपुर कोतवाली के युसूफपुर खानपुर गांव गई थी। शनिवार को दिन में करीब 11 बजे फातिमा ननिहाल में घर के सामने चबूतरे पर खेल रही थी। इसी दौरान उस रास्ते से गुजर रहा अधेड़ व्यक्ति बालिका को उठाया और उसका मुंह दबाकर भागने लगा। संयोग था कि मकान की छत पर रही फातिमा की मां मौजूद थी और उसने पूरा घटनाक्रम देख लिया। फातिमा के मां ने शोर मचाया तो परिवार व गांव के लोग बच्ची की चोरी कर भाग रहे युवक का पीछा करना शुरू कर दिया। मौके से लगभग 500 मीटर दूरी पर स्थित एक ईंट भट्ठे के पास लोगों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया और उसके कब्जे से बच्ची को छीनने के बाद उसकी जम कर पिटाई शुरू कर दिया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए युवक को अपनी कस्टडी में ले लिया। तलाशी के दौरान उस व्यक्ति के कब्जे से मिले बैग में दो बोतलों में रखे ज्वलनशील तरल पदार्थ, कोयला, मोरपंख, चाकू तथा अन्य सामान बरामद हुए है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed