फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers caught the miscreants stealing bikes

बाइक चोरी कर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा

Sun, 26 Jul 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers caught the miscreants stealing bikes
मेंहनगर। जमकी गांव में एक व्यक्ति के घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों व बाइक मालिक ने पकड़ लिया। पकड़े जाने पर बदमाशों ने फायर कर दिया और जान मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

गांव निवासी वंशराज यादव पुत्र पलकधारी यादव की बाइक घर के बाहर खड़ी थी। देर रात एक बाइक सवार दो बदमाश घर के पास पहुंचे और बाहर खड़ी बाइक लेकर जाने लगे। इसी दौरान वंशराज की नींद टूट गई और शोर मचाते हुए उसने बदमाशों को दौड़ा कर पकड़ लिया। कुछ ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। ग्रामीणों को जुटता देख एक बदमाश ने तमंचा निकाल कर फायर कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना के बाबत पीड़ित ने रात में ही डॉयल 112 पर फोन कर सूचना दी। 112 कर्मी मौके पर पहुंच कर मुआयना भी किया। इस दौरान पीड़ित ने बताया कि बाइक चोरी करने वाले गांव के ही हैं। उसने गांव के ही राजेश यादव व अभिषेक यादव के खिलाफ थाने पर नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed