{"_id":"5e7505568ebc3e78b90f9573","slug":"villagers-attacked-bdo-police-saved-azamgarh-news-vns5168948154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ की गाड़ी पर हमलाकर ग्रामीणों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ की गाड़ी पर हमलाकर ग्रामीणों ने पीटा
विज्ञापन
कटानी बाजार। महराजगंज ब्लाक परिसर के सरकारी आवास में बृहस्पतिवार की रात को पंखे के सहारे लटकती हुई सेक्रेटरी की लाश मिलने के दूसरे दिन शुक्रवार को वहां लोगों की भीड़ जुट गई। ब्लाक मुख्यालय पर सरकारी कर्मचारियों के अलावा काफी संख्या में गांव के लोग थे। बढ़ते आक्रोश को देखते हुए बीडीओ अपने परिवार के साथ गाड़ी में बैठकर बचने के लिए जिला मुख्यालय आ रहे थे। परशुरामपुर बाजार में भीड़ ने बीडीओ की गाड़ी को रोक लिया और उन पर हमला कर दिया। ऐन वक्त पर पुलिस पहुंच गई बीडीओ व उनके परिवार को सुरक्षित निकाला। भय का आलम यह रहा कि ज्यादातर अधिकारी और कर्मचारी अपने आवास में ताला बंद कर चले गए। ब्लाक परिसर में सियापा छाया हुआ था।
महराजगंज ब्लाक के बीडीओ के पास महराजगंज के अलावा हरैया ब्लाक का भी चार्ज है। इन दोनों ब्लाक पर तैनात ग्राम विकास अधिकारियों की मानें तो बीते 15 दिनों से बीडीओ काम पूरा करने का दवाब बना रहे थे। साथ ही उत्पीड़न कर रहे थे। बीडीओ की प्रताड़ना से हर कोई परेशान था। बृहस्पतिवार को महराजगंज ब्लाक परिसर में सेक्रेटरी अशोक सिंह की मौत के बाद दोनों ही ब्लाक के सेक्रेटरी काफी आक्रोशित थे। दोनों ब्लाक के कर्मचारियों सहित अन्य लोगों की भीड़ जुट गई। शुक्रवार को बीडीओपत्नी और बच्चों के साथ कहीं जाने लगे। दिन में साढ़े दस बजे जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को हुई तो लोग परशुरामपुर बाजार में बीडीओ की गाड़ी घेरकर हमला बोल दिया और बीडीओ को पीटने लगे। इस दौरान भगदड़ मच गई। तभी एसडीएम सगड़ी और प्रभारी निरीक्षक महराजगंज अरविंद पांडेय पहुंच गए। पुलिस किसी तरह से बीडीओ और उनके परिवार को सुरक्षित बचाकर मौके से लेकर चले गए। इस घटना को लेकर महराजगंज ब्लाक, परशुरामपुर बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मचा हुआ था।