फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers attack on two policemen who arrived to resolve fight in azamgarh police case filed against 27 nominated And 115 unidentified people

आजमगढ़ः झगड़े को सुलझाने पहुंचे दो पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने पीटा, 27 नामजद, 115 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Wed, 30 Jun 2021 03:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 30 Jun 2021 03:52 PM IST
सार

आजमगढ़ के मंगरी बाजार में मारपीट की सूचना पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों को वहां मौजूद पलिया गांव के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बुधवार को इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। इधऱ, पुलिस के डर से पलिया गांव के पुरुष गांव छोड़कर भाग गए। 

विज्ञापन
Villagers attack on two policemen who arrived to resolve fight in azamgarh police  case filed against 27 nominated And 115 unidentified people
पुलिस ने आरोपियों के घर तोड़फोड़ किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में बीती रात हुए झगड़े को सुलझाने गई पुलिस टीम पर गांव वालों ने हमला बोल दिया और जमकर उत्पात मचाया। मामले में बुधवार को पुलिस ने 27 नामजद और 115 अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। रौनापार थाना क्षेत्र के मंगरी बाजार में छेड़खानी को लेकर युवक आनंद विश्वास और पलिया गांव के लोगों के बीच मारपीट हो गई।

विज्ञापन


मारपीट में आनंद विश्वास का लड़का लिट्टन भी घायल हुआ। इसकी सूचना पर रौनापार थाने से दो सिपाही मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। सिपाही विवेक त्रिपाठी का सिर फट गया और हेड कांस्टेबल मुखराम यादव भी घायल हुए। इस मामले में घायल सिपाहियों द्वारा 27 नामजद और 115 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बुधवार को रौनापार थाने में लिट्टन विश्वास पुत्र आनंद विश्वास ने गांव के ही मुन्ना, बृजभान, स्वतंत्र कुमार उर्फ पप्पू, सुनील, श्री भजन, संतोष, श्रवण, दीपक, आकाश, राहुल, सूर्य प्रकाश, कवि और 10 से 15 अज्ञात के खिलाफ मारपीट बलवा व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में महिलाओं को छोड़ पुरुष और बच्चे फरार

वहीं रौनापार थाने के हेड कांस्टेबल मुखराम यादव ने पलिया गांव के ही मुन्ना, बृजभान, अप्पू सहित 16 लोगों को नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, बलवा, जान से मारने आदि दर्जनों संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में बीती रात आठ बजे के बाद कई थानों की पुलिस पलिया गांव में दबिश देने पहुंची।

घटना के बाद पुरुष गांव छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने वहां आरोपियों के घर तोड़फोड़ किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा हमारे साथ बदसलूकी की गई है। पलिया गांव में महिलाओं को छोड़ पुरुष और बच्चे फरार हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed