फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Village Panchayat officers adamant about the arrest of the chief

प्रमुख की गिरफ्तारी को लेकर अड़े ग्राम पंचायत अधिकारी

Thu, 05 May 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Village Panchayat officers adamant about the arrest of the chief
आजमगढ़। पल्हना ब्लॉक प्रमुख एफआईआर दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिले के 22 ब्लाकों के ग्राम पंचायत अधिकारियों ने कामकाज ठप करते हुए बुधवार को विकास भवन पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारियों ने ब्लाक प्रमुख के गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

पल्हना ब्लॉक पर तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी उमा शंकर प्रसाद के पास 5 गांव का प्रभार है। इनमें से चिलबिला गांव का प्रभार भी उनके पास है। उमाशंकर का आरोप है कि चिलबिला गांव के पूर्व प्रधान के संयुक्त परिवार का परिवार रजिस्टर नकल जारी किया था। इसी बात को लेकर ब्लाक प्रमुख ने शुक्रवार को उनको फोन कर बुलाया। शनिवार को ब्लॉक पहुंचने पर उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगे। इस घटना की जानकारी उमाशंकर ने खंड विकास अधिकारी को देने के साथ ही थाने पर तहरीर दी। इस तहरीर पर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज कर ली गई लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई। जिससे नाराज ग्राम पंचायत अधिकारियों धरना और प्रदर्शन किया तथा प्रमुख के तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर एडीओ पंचायत संघ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष शांति शरण सिंह, ग्राविअ संघ के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद राय, रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सफाईकर्मी संघ के अध्यक्ष सीपीयादव, ग्रापंअ संघ के मंत्री अनिल कुमार, सफाई कर्मी संघ के मीडिया प्रभारी गुलाब चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed