फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Village head dead body found hanging in azamgarh serious allegations of police

Azamgarh News: देर शाम घर से निकला ग्राम प्रधान, सुबह फंदे पर लटकती मिली लाश, पुलिस पर भी लगे गंभीर आरोप

Thu, 07 Mar 2024 04:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 04:11 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में टहर किशुनदेवपुर गांव के प्रधान का शव मिलते ही सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख ग्रामीण नाराजगी जताने लगे। ग्रामीणों ने शव को उतरवाने और ले जाने से मना कर दिया।

विज्ञापन
Village head dead body found hanging in azamgarh serious allegations of police
मौके पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के टहर किशुनदेवपुर गांव के प्रधान का शव गुरुवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर महुआ के पेड़ पर लटकता मिला। ग्रामीणों व परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ पर टांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शव उतारने नहीं दिया।

विज्ञापन


ग्रामीण एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं, तो वहीं एएसपी ग्रामीण चिराग जैन मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को शांत कराने की कवायद में जुटे रहे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव को अपने कब्जे में नहीं ले सकी थी। 
विज्ञापन


टहर किशुनदेवपुर के ग्राम प्रधान बलराम निषाद (50) बुधवार की शाम घर से निकले और फिर वापस नहीं लौटे। परिजन रात भर उनकी तलाश में जुटे रहे। गुरुवार की सुबह गांव से कुछ दूरी पर एक महुआ के पेड़ पर प्रधान का शव दुपट्टे से लटकता मिला। शव का पैर जमीन से लगभग सटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यथास्थिति देख कर परिजनों व ग्रामीणों ने प्रधान की हत्या कर शव पेड़ पर टांगे जाने का आरोप लगाया। सूचना पर कप्तानगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन ग्रामीण शव को पेड़ से उतारने नहीं दिए और एसपी को मौके पर बुलाए जाने की मांग करने लगे।

एएसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे

जानकारी होने पर एएसपी सिटी चिराग जैन भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने की कवायद में जुट गए। ग्रामीणों का कहना था कि इसके पूर्व भी गांव में विगत पांच साल के अंदर ऐसी चार से पांच घटनाएं हो चुकी हैं और किसी भी मामले का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। मृतक दो पुत्रों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव को अपने कब्जे में नहीं ले सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed