फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Viewers gathered to see Ramleela in azamgarh

भगवान राम की लीलाओं को देखने उमड़ रहे दर्शक

Mon, 07 Oct 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Viewers gathered to see Ramleela in azamgarh
आजमगढ़। भगवान श्रीराम की लीलाओं को देखने को दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार की रात नगर में चल रही श्री रामलीला में जहां लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध का मंचन हुआ। वहीं फूलपुर में लंका दहन, जहानागंज के मुस्तफाबाद में राम वनगमन, सीता खोज, सुग्रीव राम मित्रता, सुग्रीव-बालि युद्ध और ताड़का वध का मंचन किया गया। इस दौरान लग रहे श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र राममय हो गया।
विज्ञापन

नगर के पुरानी कोतवाली में चल रही श्रीरामलीला मंचन के दौरान रविवार की रात मंचन की शुरूआत भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की आरती उतार की। इस अवसर पर प्रणीत श्रीवास्तव, डा. अजीत आदि मौजूद रहे। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर कस्बा में चल रही श्रीरामलीला में रविवार की रात कलाकारों ने लंका दहन का मंचन किया। सीता जी की खोज के लिए हनुमान जी समुद्र लांघ कर लंका पहुंचते हैं। जहां अशोक वाटिका में सीता जी को बैठा देख भगवान का संदेश देते हैं। इस दौरान उनका लंका के राक्षसों से युद्ध होता है। रावण का पुत्र मेघनाद ब्रह्मास्त्र का उपयोग कर हनुमान को बांध लेता है। रावण के निर्देश पर हनुमान की पूंछ में आग लगा दी जाती है। उसी आग से वह पूरी लंका का दहन कर देते हैं। जहानागंज संवाददाता के अनुसार मुस्तफाबाद बनकटा में हो रहे रामलीला में पांचवें दिन वनगमन का मंचन किया गया। जहानागंज भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप मिश्र और क्षेत्र पंचायत सदस्य बेचू विश्वकर्मा ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी। इसके बाद कलाकारों ने राम-केवट संवाद का मंचन किया। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार कन्या पाठशाला में चल रही रामलीला में कलाकारों ने सीता खोज, सुग्रीव राम मित्रता, सुग्रीव-बालि युद्ध का मंचन किया। सरायमीर संवाददाता के अनुसार पवई लाडपुर में रामलीला का मंचन किया। ताड़का का वध होते ही पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed