फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Video viral of fight between two parties in Azamgarh

थाने पर गए तो जान से मार दूंगा: घर के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर भिड़े पड़ोसी, मारपीट का वीडियो वायरल

Sat, 11 May 2024 12:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 11 May 2024 12:18 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे के साथ ईंट पत्थर भी चले। घटना के बाद पीड़ित को थाने पर जाने पर एक पक्ष ने जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन
Video viral of fight between two parties in Azamgarh
मारपीट करते लोग व घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब/पुलिस

विस्तार

आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में गाड़ी खड़ी करने के विवाद को लेकर पड़ोसियों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने थाने जाने पर जान से मार देने की धमकी भी दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
शहर कोतवाली में दी तहरीर में पीड़ित अमजद निवासी बाजबहादुर ने बताया कि वह बाजार से घर पहुंचा तो अपनी बाइक घर के सामने खड़ी करने लगा। तभी उसके पड़ोसी मो. अहमद व समीर के अलावा दो अज्ञात व्यक्ति गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडा व लात घूंसा तथा ईंट से हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


पीड़ित के शोर करने पर उसकी पत्नी ने आकर बीच- बचाव किया। पीड़ित जान बचाकर थाने पर जाने लगा तो विपक्षी धमकी देने लगे कि अगर थाने पर जाओगे तो तुम्हे जान से मार देंगे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद व दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed