{"_id":"67bdd98c371bf9d75e00a03e","slug":"video-of-fighting-goes-viral-chaos-ensues-police-busy-investigating-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News : मारपीट का वीडियो वायरल, मची अफरा तफरी, जांच में जुटी पुलिस, लाटघाट बाजार का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News : मारपीट का वीडियो वायरल, मची अफरा तफरी, जांच में जुटी पुलिस, लाटघाट बाजार का मामला
Tue, 25 Feb 2025 08:24 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 25 Feb 2025 08:24 PM IST
सार
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब दो गुट आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
बाजार में मारपीट करते लोग
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट चौकी से महज कुछ दूर पर दबंगों की गुंडई सामने आई है। दबंगों ने एक दुकानदार को पूरे बाजार में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस वायरल वीडियो की जानकारी होने पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने उक्त मामले की जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट अमिला रोड पर पिंटू सोनकर की सब्जी की दुकान है। उसकी दुकान पर एक युवक सब्जी लेने पहुंचा। युवक का सब्जी खरीदने के बाद लेनदेन को लेकर दुकानदार से विवाद हो गया। इस बात से नाराज युवक ने अपने कई साथियों को अपने गांव से बुला लिया।
विज्ञापन
इसके बाद उक्त युवक व उसके साथियों ने सब्जी के दुकानदार पिंटू सोनकर को बाजार में ही दौड़ा-दौड़ा कर जमकर डंडों से मारपीटा। बाजार में मौजूद लोगों ने बचाव करने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने और जमकर दुकानदार की धुनाई कर दी। यह घटना मंगलवार की बताई जा रही है।
विज्ञापन
इसी बीच किसी ने मारपीट की घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना में घायल पिंटू सोनकर को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि लाटघाट बाजार में सब्जी की दुकान लगाने को लेकर दो पटीदारों में मारपीट हुई थी।
इस मामले में जीयनपुर कोतवाली प्रभारी को जांच का निर्देश दिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।