फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Victims of Rahul, Akhilesh and Mayawati Depression

राहुल, अखिलेश और मायावती डिप्रेशन के शिकार

Sun, 20 Aug 2017 11:12 PM IST
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 20 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Victims of Rahul, Akhilesh and Mayawati Depression
रैदोपुर में साफ-सफाई करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को रैदोपुर स्थित दलित बस्ती में ‘स्वच्छता अभियान विशेष सप्ताह’ का शुभारंभ किया। फावड़ा उठाकर सफाई की। कहा पीएम मोदी ने देश में स्वच्छता की अलख जगाई है। यदि हम अपने आसपास सफाई रखें तो किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं होगी।
विज्ञापन


इस दौरान आयोजित जनसभा में विपक्षियों पर करारा प्रहार किया।
  कहा कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मायावती डिप्रेशन के शिकार हैं इसलिए अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। जिले में स्वच्छ यूपी स्वस्थ यूपी कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए जिले के नोडल अधिकारी और प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। यहां से वे सीधे रैदोपुर मलिन बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने फावड़े से सफाई कर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


  इस दौरान आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि सरकार ने पांच साल में यूपी को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव गोरखपुर पहुंच कर तफरी कर रहे हैं, जबकि योगी आदित्यनाथ सांसद रहते हुए पिछले 15 वर्षों से अकेले इंसेफेलाइटिस से लड़ाई लड़ रहे हैं। केवल भाजपा ही वह पार्टी है जो सड़क से सदन तक इंसेफेलाइटिस के खिलाफ संघर्ष करती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने संबोधन में लालगंज से भाजपा सांसद नीलम सोनकर ने जिले के बाजारों में पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री को वह कई बार मुख्यमंत्री कह गईं। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, क्षेत्रीय मंत्री विनोद राय, सहजानंद राय, अखिलेश मिश्र गुड्डू, जिला महामंत्री बृजेश यादव आदि उपस्थित थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed