फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   vicious boy run worth jewellery worth 2.5 lakh rupees in azamgarh

Azamgarh News: देखने के बहाने ढाई लाख के जेवरात लेकर उच्चका फरार, खाली पन्नी देख व्यापारी के उड़े होश

Sat, 06 Apr 2024 07:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 06 Apr 2024 07:14 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ निजामाबाद कस्बे में साप्ताहिक बंदी के दिन हुए इस वारदात से व्यापारियों में रोष भी है। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इससे पहले पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। दिन-दहाड़े हुई उच्चकागिरी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
vicious boy run worth jewellery worth 2.5 lakh rupees in azamgarh
उच्चकागिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के निजामाबाद कस्बा के देवकी सेठ तिराहे पर स्थित सराफा की एक दुकान से उच्चके ने देखने के बहाने ढाई लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


कस्बा के देवकी सेठ तिराहा के पास संजय सेठ का मकान है। मकान के नीचले हिस्से में वे सराफा का कारोबार करते हैं। शनिवार को कस्बा में साप्ताहिक बंदी होती है। इसके बाद भी संजय सेठ दुकान खोल कर बैठे थे। दिन में लगभग साढ़े ग्यारह बजे राजस्थानी ड्रेस में एक व्यक्ति दुकान पर पहुंचा और कान में पहने जाने वाली बाली व ताबीज दिखाने को कहा। संजय सेठ उसे बाली व ताबीज दिखाने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान पास में ही एक प्लास्टिक में लगभग 41 ग्राम सोने के जेवरात रखे हुए थे। बाली व ताबीज देखने के दौरान ही उक्त व्यक्ति प्लास्टिक में रखे जेवरात को उड़ा दिया। इसके बाद बिना कुछ लिए ही जाने लगा। दुकान के बाहर पहुंचते ही वह दौड़ कर जाने लगा। यह देख संजय ने जब अपने जेवरातों को चेक किया तो प्लास्टिक की थैली में रखा 41 ग्राम सोने के जेवरात गायब थे और प्लास्टिक वहीं मौके पर पड़ी थी। जब तक संजय को कुछ समझ में आता तब तक उच्चका जेवरात लेकर फरार हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। दिन-दहाड़े हुई उच्चकागिरी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसओ मय दल-बल मौके पर पहुंच गए। एसओ सच्चिदानंद यादव ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर उच्चके की तलाश में टीम जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed