फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   VHP and Bajrang Dal protestprotest against murder of RSS activist and his family

बजरंग दल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 15 Oct 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
VHP and Bajrang Dal protestprotest against murder of RSS activist and his family
लालगंज पश्चिम बंगाल में आरएसएस कार्यकर्ता परिवार की हत्या के विरोध में जुलूस निकालते विश्व हिंद - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में बंधु प्रकाश पाल, उनकी गर्भवती पत्नी और आठ वर्षीय बेटे की जघन्य हत्या के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। दिए गए ज्ञापन में पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने, बंधु प्रकाश पाल व परिवार हत्याकांड की सीबीआई जांच कराए जाने, हत्यारों को मृत्यु दंड दिए जाने, पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू किए जाने, बंगलादेशी हिंदूओं को भारतीय नागरिकता दिए जाने, पश्चिम बंगाल के राष्ट्रविरोधियों पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। इस अवसर पर गौरव सिंह, आशुतोष पांडेय, अरविंद मोदनवाल, अभिषेक गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बजरंग दल के जिला संयोजक कुंवर राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। घटना की निंदा करते हुए तहसील से लेकर पूरे बाजार का चक्रमण किया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी लालगंज पंकज श्रीवास्तव को सौंपा। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और उक्त हिंदुओं के परिवार को आर्थिक सहयोग देने की मांग की। इस मौके पर विजय विश्वकर्मा, धीरज प्रसाद मिश्र, विजय मौर्य, राकेश दुबे, डा. देवाशीष शुक्ला, शशांक, शिवाजी आदि मौजूद रहे।

क ेक्ट्रेट पश्चिम बंगाल में आरएसएस कार्यकर्ता परिवार की हत्या के विरोध में जुलूस निकालते विश्व ?

क ेक्ट्रेट पश्चिम बंगाल में आरएसएस कार्यकर्ता परिवार की हत्या के विरोध में जुलूस निकालते विश्व ?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed