फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Very wrong message is being sent by demolishing the house, this time the government should think: Juhi Singh

घर गिराने से बहुत ही गलत संदेश जा रहा, इस बार में सोचे सरकार: जूही सिंह

Tue, 14 Jun 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Very wrong message is being sent by demolishing the house, this time the government should think: Juhi Singh
आजमगढ़। सपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के समर्थन में चुनाव प्रचार करने मंगलवार को सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रवक्ता जूही सिंह जनपद पहुंची। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा हिंसा के बाद घर गिराने की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए और सरकार को इस पर विचार करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बिना कानून का पालन करते हुए लोगों के घर गिराने के फैसले पर सरकार को सोचना चाहिए। इससे बहुत ही गलत मैसेज जा रहा है। जिसके साथ ही प्रताड़ना हो रही है सपा उनके साथ मजबूती से खड़ी है। सपा के लिए हर चुनाव महत्वपूर्ण है और महिलाओं, युवाओं व कार्यकर्ताओं की एक बड़ी भूमिका भी है। आजमगढ़ हमेशा से समाजवादी पार्टी का मजबूत किला रहा है। यही नहीं हमारी आत्मा में भी आजमगढ़ बसता है और हम चुनाव जीतेगें। इससे पहले सपा संरक्षक मुलायम सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी सांसद यहां से चुने गये हैं, तो यह सीट हमारी है। सीएम योगी का बिना नाम लिए उन पर हमला बोलत हुए कहा कि उप्र में कानून का राज है और मुख्यमंत्री भी कानून और संविधान के दायरे में बने हैं। ये उनको सोचना चाहिए, बाकी जनता तो चुनाव कर रही है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष कानून व संविधान के अनुसार चलते हैं। जो भी व्यक्ति या जिसकी भी प्रताड़ना हो रही है, जो कानून के विरूद्व है उसके साथ समाजवादी पार्टी खड़ी है और कानून के साथ ही हर तरह से खड़ी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed