फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vehicle thief gang busted in Azamgarh police arrested two people with six stolen bikes stolen

आजमगढ़: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, चोरी के छह बाइक संग तमंचा-कारतूस बरामद

Mon, 17 Jan 2022 04:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 17 Jan 2022 04:54 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले की पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। 
 

विज्ञापन
Vehicle thief gang busted in Azamgarh police arrested two people with six stolen bikes stolen
आजमगढ़ में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले की पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके निशानदेही पर चोरी के छह बाइक, तमंचा कारतूस व नकदी बरामद किया। दोनों का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। 

विज्ञापन


अहरौला थाना पुलिस रविवार की रात गौरी पुलिया बैरियर पर मौजूद थी। पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखे। पुलिस को देखते ही दोनों बाइक मोड़ कर भागने लगे लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
विज्ञापन


तलाशी लेने पर उनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।  बाइक के कागजात मांगने पर दोनों नहीं उपलब्ध करा सके। जिस पर पुलिस टीम उन्हें लेकर थाने पहुंची और सख्ती से पूछताछ शुरू किया तो उन्होंने बाइक चोरी करने बात उगल दी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की पांच बाइक व एक स्कूटी बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की बाइक औने-पौने दाम पर बेचते थे

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम अनूप गुप्ता पुत्र निरंजन गुप्ता निवासी मदियापार थाना अतरौलिया व जितेंद्र अग्रहरी पुत्र बाबूराम निवासी माधवपुर थाना जहांगीरगंज जिला अंबेडकरनगर बताया। पूछताछ में इन्होंने अपने एक और साथी का नाम सन्नी उर्फ सकलदीप मौर्या पुत्र चंद्रभान निवासी मदियापार थाना अतरौलिया बताया। तीनों मिल कर अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी करते थे और फिर कुछ दिन छिपा कर रखने के बाद उसे औने-पौने दाम पर बेच देते थे। पुलिस ने तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। 
पढ़ेंः आजमगढ़ की फूलपुर सीट पर रमाकांत का दबदबा, बार-बार पार्टी बदलने के बाद भी मिलती रही जीत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed