फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vehicle stand being made by barricading in front of the cathedral

गिरिजाघर के सामने बैरिकेडिंग कर बना दिया जा रहा वाहन स्टैंड

Mon, 24 Jan 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Vehicle stand being made by barricading in front of the cathedral
गिरजाघर गेट पर कुछ इस तरह बैरिकेडिंग लगाकर बना दिया जाता है स्टैंड। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। शहर के गिरिजाघर के सामने तिराहे पर बैरिकेडिंग करके वाहन स्टैंड बना दिया जा रहा है। चार पहिया वाहन खड़ा होने से यहां जाम की स्थिति पैदा हो जा रही है। आए दिन राहगीर जाम से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में यातायात व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। इसके कारण आए दिन जाम लगा रहा है। इससे राहगीर परेशान हैं लेकिन चारोहे पर पुलिसकर्मी उदासीन बने रहते हैं। इस चौराहे से एक सड़क रोडवेज, दूसरी पुलिस लाइन, तीसरी नरौली व चौथी सड़क ठंडी की ओर जाती है। ऐसे में इस इलाके में वाहनों की आवाजाही लगातार रहती है। बगल में ही कचहरी भी है। आधे मार्ग को बंद कर लोग चारपहिया वाहन खड़ा कर देते हैं। आधी से अधिक सड़क वाहन स्टैंड मेंबदल जाती है। जब कचहरी का समय होता है तब यहां भीड़ अधिक हो जाती है। जिससे जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। यदि गिरिजाघर के पास बैरिकेडिंग करना अनुचित है। उसे खुलवा दिया जाएगा।-सुधीर जायसवाल, एसपी यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed