फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vehicle collided with a car, three people including a woman were injured

Azamgarh News: वाहन ने कार को मारी टक्कर, महिला सहित तीन घायल

Mon, 09 Jun 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Vehicle collided with a car, three people including a woman were injured
बरदह। थाना क्षेत्र के कोदहरा चौराहे पर रविवार को एक वाहन ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार मार्टीनगंज की तरफ से आ रही थी।
विज्ञापन

हादसे में पूजा सेठ पत्नी विनय सेठ और रानी सेठ घायल हो गईं, जबकि कार चला रहा ड्राइवर सूफियान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर डायल 108 एंबुलेंस व डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। स्कॉर्पियो और कार दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घायल पूजा सेठ ने बताया कि उसके साथ अन्य लोग भी घायल हो गए। बरदह प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि वाहन कब्जे में है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed