फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vegetable sellers rebuked for ignoring the Kovid rules

कोविड नियमों की अनदेखी पर सब्जी विक्रेताओं को लगाई फटकार

Fri, 21 May 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Vegetable sellers rebuked for ignoring the Kovid rules
नगर पंचायत स्थित सब्जी मंडी में कोविड-19 नियमों की अनदेखी की मिल रही शिकायतों के मद्देनजर शुक्रवार को एसडीएम निजामाबाद और ईओ मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके पहुंचते ही सब्जी विक्रेताओं में हड़कंप मचा गया। अधिकारियों ने सब्जी विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी दी कि यदि दूबारा निरीक्षण में नियमों की अनदेखी मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि नगर पंचायत निजामाबाद में आजमगढ़ जिले की दूसरी हरी सब्जी मंडी का वृहद स्तर पर कारोबार होता है। लेकिन कोरोना काल को देखते हुए पुराने स्थान की जगह पर सब्जी मंडी राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्थापित कराया गया है। लेकिन यहां कोविड-19 नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थी। शिकायत मिलने पर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी राजीवन रत्न सिंह और ईओ प्रहलाद पांडे टीम के साथ मंडी पहुंच गए। वहां के हालत को देख दोनों अधिकारियों ने सब्जी विक्रेताओं को कड़ी फटकार लगाई। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि जो मास्क न लगाए हों उन्हें सब्जी न बेची जाए, साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का पूरी तरह पालन हो। कोविड नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed