फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vandana, who left BSP and joined BJP, got ticket from Sagdi

बसपा छोड़ भाजपा में आई वंदना को मिला सगड़ी से टिकट

Mon, 07 Feb 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Vandana, who left BSP and joined BJP, got ticket from Sagdi
बसपा को छोड़ कर भाजपा का दामन थामने वाली वंदना सिंह को भाजपा ने सगड़ी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। जबकि फूलपुर पवई सीट से अरुणकांत यादव का टिकट काटकर यहां से रामसूरत राजभर को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा के खाते में सिर्फ एक सीट आई थी। दस सीटों में से सिर्फ फूलपुर पवई विधानसभा सीट पर भाजपा के अरुणकांत यादव ने जीत दर्ज कराई थी। इस बार भाजपा ने उनका टिकट काटकर रामसूरत राजभर को प्रत्याशी घोषित किया है। रामसूरत राजभर 2017 का विधानसभा चुनाव निषाद पार्टी से फूलपुर पवई विधानसभा क्षेत्र से लड़ चुके हैं। वहीं इसी विधानसभा क्षेत्र के मक्खापुर गांव के निवासी भी हैं। उन्होंने 1999 में आजमगढ़ सदर लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था।
विज्ञापन

वहीं सगड़ी विधानसभा सीट से निवर्तमान विधायक वंदना सिंह को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। वंदना सिंह पूर्व बसपा विधायक रहे सर्वेश सिंह सीपू की पत्नी हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और विधायक बनी थी। हाल ही में वे भाजपा में शामिल हुई थीं। पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुुए उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed