{"_id":"64f4cd57c29a4766b608dc0d","slug":"vandalism-in-chc-due-to-non-availability-of-doctor-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-3790-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: डॉक्टर के नहीं मिलने पर सीएचसी में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: डॉक्टर के नहीं मिलने पर सीएचसी में तोड़फोड़
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के हांसापुर गांव निवासी एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे तो वहां कोई डॉक्टर व स्टाफ मौजूद नहीं मिला। आधे घंटे तक कोई डॉक्टर अथवा स्टाफ सामने नहीं आया तो परिजनों व ग्रामीणों ने अस्पताल के गेट पर लगे चैनल व शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद परिजन मरीज को लेकर अन्यत्र चले गए।
गांव निवासी रमाकांत यादव 24 हाईटेंशन तार के संपर्क में आकर झुलस गया था। परिजन व ग्रामीण उसे लेकर सीएचसी पहुंचे तो मुख्य गेट पर ताला बंद था। आधे घंटे तक डॉक्टर को आवाज देते रहे लेकिन कोई नहीं आया। आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल पर तोड़फोड़ की। बाद में मरीज को लेकर अन्यत्र अस्पताल रवाना हो गए। उनके जाने के बाद फार्मासिस्ट व डॉक्टर अपने-अपने कमरे से बाहर निकले। परिजनों ने मौके से ही सीएमओ को भी फोन कर इस लापरवाही से अवगत कराया।
सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि इस मामले में प्रभारी अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। लापरवाही के कारणों की जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई भी होगी।