फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vandalism at the business board president's shop

Azamgarh News: व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान पर तोड़फोड़

Tue, 13 Jun 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Vandalism at the business board president's shop
बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार में व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान पर सोमवार को सैकड़ों की संख्या में अज्ञात लोगों ने धावा बोल दिया। मंडल अध्यक्ष की पिटाई करने के साथ ही दुकान में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ा। पीड़ित ने अज्ञात करीब 150 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की बाजार में ही किराना की दुकान है। वह अपने काउंटर पर बैठे थे कि अचानक सैकड़ों की संख्या में लोग उनकी दुकान पर पहुंचे और घेर कर पिटाई करने के साथ ही दुकान में तोड़फोड़ करने लगे। अचानक हुए इस घटना से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना पर बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां भांज कर हमलावरों को खदेड़ा। अध्यक्ष ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर काफी दिनों से कई लोग अवैध रुप से कब्जा कर रहे थे। जिसकी सूचना उन्होंने फोन से राजस्व विभाग के जिम्मेदारो को दी थी। इसी रंजिश को लेकर दलित बस्ती के लोगो ने उन पर हमला किया और दुकान में घुस कर तोड़फोड़ की। उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना एसडीएम व तहसीलदार को भी दी लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने पुलिस को दी तहरीर में अज्ञात लगभग डेढ़ सौ लोगों पर मारने पीटने व दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed