फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vaccine is over, police had to be called to handle the crowd

वैक्सीन हुई खत्म, भीड़ संभालने को बुलानी पड़ी पुलिस

Tue, 03 Aug 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vaccine is over, police had to be called to handle the crowd
अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माहुल में वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ी भीड़ सोशल डिस्टेसिंग ? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर की चेतावनी ने तो कमाल कर दिया है। टीकाकरण को लेकर लोगों का हुजूम अब बूथों पर उमड़ रहा है। मंगलवार को आयोजित मेगा टीकाकरण कैंप के तहत जिले में कुल 176 बूथ स्थापित किए गए थे। हर बूथ पर टीकाकरण को लेकर हुजूम उमड़ा हुआ था। कई बूथों पर धक्कामुक्की होने पर पुलिस भी बुलानी पड़ी तो वहीं कई बूथ ऐसे भी रहे जहां टीका समाप्त हो जाने पर लोगों को बैरंग वापस भी लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण को लेकर मंगलवार को पूरे प्रदेश में मेगा कैंप आयोजित किया गया था। इसके तहत जिले में 176 बूथ स्थापित किए गए थे। जिले में मेगा कैंप के तहत 60 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था। शाम सात बजे तक 40 हजार से अधिक लोगों के टीकाकरण की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी थी और महकमा शेष की रिपोर्ट अपलोड करने की कवायद में जुटा हुआ था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.संजय ने बताया कि सात बजे तक 22 ब्लाकों में से 12 की रिपोर्ट ही अपलोड नहीं होसकी है। सभी की रिपोर्ट अपलोड होने पर ही पूरी तरह से ज्ञात हो सकेगा कि जिले में मेगा कैंप के तहत कितने लोगों का टीकाकरण हुआ। लेकिन आधे से कम ब्लाकों की रिपोर्ट ही जब 40 हजार के पास पहुंच चुकी है तो निश्चित तौर पर हम निर्धारित लक्ष्य को पार कर लेंगे। दिन भर टीकाकरण को लेकर गहमा-गहमी देखने को मिली। पीएचसी रानी की सराय पर टीकाकरण को लेकर भारी भीड़ उमड़ी थी। भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर यहां पुलिस भी बुलानी पड़ी। ऊंची गोदाम केंद्र पर भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भी टीकाकरण को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। लोग सुबह सात बजे से ही बूथों पर लाइन लगा लिए थे।
विज्ञापन

खत्म हो गई वैक्सीन, मायूस हो कर लौटै लोग
आजमगढ़। टीकाकरण को लेकर सभी केंद्रों पर भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। कई केंद्रों पर वैक्सीन कम पड़ गई। जिसके चलते सुबह से लाइन में लगे लोगों को मायूस लौटना पड़ा। अंबारी संवाददाता के अनुसार पीएचसी माहुल पर कुल 270 डोज आई थी जो दो घंटे में ही समाप्त हो गया। इसके बाद लाइन में लगे लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़। ऐसा ही कुछ हाल अंबारी, गद्दोपुर, ओरिल,बेलसिया, राजापुर, दीदारगंज, पुष्पनगर आदि बूथों पर भी देखने को मिला। अहरौला संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में कुल 10 स्थानों पर कैंप आयोजित था। किसी भी केंद्र पर वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंची थी। तीन बजते-बजते हर बूथ पर वैक्सीन खत्म हो गई। जिसके चलते लाइन मे लगे लोगों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर केंद्रों पर उड़ी कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां
आजमगढ़। कोरोना टीकाकरण को लेकर आयोजित मेगा कैंप के दौरान सभी केंद्रों पर कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ रही थी। न तो लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल था न ही लोग माक्स ही लगाए हुए थे। बरदह क्षेत्र के सीएचसी व पीएचसी समेत सभी टीकाकरण केंद्रों पर लोग बिना मास्क लगाए ही टीकाकरण के लिए लाइनों में लगे थे। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन होता तो कहीं भी नहीं दिखा। किसी भी केंद्र पर छाव का इंतजाम नहीं दिया। जिसके चलते उमस भरी गर्मी से लोग परेेेन भी नजर आए। कइ केंद्रों पर महिलाए गर्मी से बेहाल होकर बेहोश भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed