फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vaccination increased, corona infection controlled

टीकाकरण बढ़ा, कोरोना संक्रमण पर लगाम

Wed, 02 Jun 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Vaccination increased, corona infection controlled
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण का ग्राफ जिले में गिर रहा है तो कभी उठा रहा है। मंगलवार को जिले में मात्र 7 संक्रमित मिले थे तो वहीं बुधवार को संख्या बढ़ कर 15 हो गई। वहीं राहत की बात यह है कि बीते चौबीस घंटे में मेडिकल कालेज में एक भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। वहीं टीकाकरण की रफ्तार में बुधवार को भी तेजी देखने को मिली।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि बुधवार को 4613 लोगों की जांच हुई। जिसमें 15 नए संक्रमित मिले। जिले में अब तक मिले कुल संक्रमितों का आकड़ा बढ़ कर 17808 हो गया है। बुधवार को जिले में एक्टिव केस घट कर 463 हो गए है। वहीं राजकीय मेडिकल कालेज के नोडल अधिकारी डॉ दीपक पांडेय ने बताया कि बीते चौबीस घंटे में मेडिकल कालेज में एक भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। संक्रमण की रफ्तार पर लगा लगा है तो वहीं टीकाकरण की रफ्तार काफी तेज हो गईहै। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.संजय ने बताया कि बुधवार को कुल 90 केंद्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। 13500 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था। जिसके सापेक्ष 11398 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

आज तीन स्थानों पर विशेष कैंप
आजमगढ़। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में तीन स्थानों पर विशेष टीकाकरण कैंप आयोजित होगा। इसमें बिजली कर्मियों के लिए सिधारी हाइडिल परिसर, न्यायालय कर्मियों के लिए दीवानी न्यायालय परिसर व मीडियाकर्मियों के लिए नेहरू हाल में विशेष कैंप लगेगा। आधार कार्ड व आईडी कार्ड के साथ पहुंच कर संबंधित व्यक्ति अपना टीकाकरण करा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed