फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Urban government will be formed by 4.58 lakh voters in the district

Azamgarh News: जिले में 4.58 लाख मतदाता बनाएंगे शहरी सरकार

Tue, 04 Apr 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Urban government will be formed by 4.58 lakh voters in the district
निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है, फिलहाल आरक्षण की अधिसूचना जारी हुई है। जल्द ही चुनावों की तारीख तय होने का भी अनुमान है। इस बार चार लाख 58 हजार 627 शहरी मतदाता अपनी अपनी पालिका और पंचायत में सरकार चुनेंगे। वहीं चुनाव में देरी के बीच 4217 मतदाता बढ़ गए हैं। पिछले साल दिसंबर के महीने में चुनाव की कवायद चल रही थी लेकिन पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर मामला कोर्ट चला गया। अब पिछड़ा वर्ग की गणना के बाद शासन ने नए सिरे से आरक्षण की अधिसूचना जारी की है। उधर चुनाव टले तो निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान चालू कर दिया था। जिसके बाद जिले में करीब चार हजार 217 मतदाता बढ़ गए हैं। चुनाव टलने से पहले कुल 456001 मतदाता थे। जिसमें 239747 पुरुष व 216254 महिला मतदाता शामिल थे। संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद यह संख्या बढ़कर 458634 मतदाता हो गए। जिसमें 240977 पुरुष व 217657 महिला मतदाता शमिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed