फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP workers safe amid Iran-Israel tensions: Anil Rajbhar

ईरान-इस्राइल तनाव के बीच यूपी के कामगार सुरक्षित : अनिल राजभर

Tue, 03 Mar 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
UP workers safe amid Iran-Israel tensions: Anil Rajbhar
मीडिया से वार्ता करते मंत्री अनिल राजभर। श्रोत-वीडियो
आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र में रविवार को डॉ. कन्हैया सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने ईरान और इस्राइल के बीच चल रहे तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस्राइल और अन्य गल्फ देशों में रोजगार के लिए गए उत्तर प्रदेश के श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस्राइल में करीब 6000 और गल्फ देशों में लगभग 2800 श्रमिकों को श्रम विभाग के माध्यम से रोजगार के लिए भेजा गया है। सभी कामगार सुरक्षित स्थानों पर हैं। जहां वे कार्यरत हैं, वहां युद्ध जैसी कोई स्थिति नहीं है। मंत्री ने कहा कि भारतीय दूतावास की ओर से श्रमिकों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गल्फ देशों में रह रहे कामगारों से बातचीत की गई है और सभी ने खुद को खतरे से बाहर बताया है। लड़ाई का क्षेत्र उनके कार्यस्थलों से काफी दूर है। शिया समुदाय के प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर अनिल राजभर ने कहा कि अपनी भावनाओं को शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्त करना चाहिए। वहीं, ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत से जुड़ी अटकलों पर उन्होंने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भारत सरकार की कूटनीति काम करती है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed