फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP STF arrested Two Criminal in connection with seven crore rupee robbery at jewelry store in West Bengal

UP Crime: एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पश्चिम बंगाल में ज्वेलरी शॉप में सात करोड़ की डकैती के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Sep 2025 11:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 24 Sep 2025 11:14 PM IST
सार

Azamgarh News: पश्चिम बंगाल में ज्वेलरी शॉप में सात करोड़ की डकैती के दो आरोपियों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। आरोपियों की गिरफ्तारी आजमगढ़ के गंभीरपुर टोल प्लाजा से हुई। 

विज्ञापन
UP STF arrested Two Criminal in connection with seven crore rupee robbery at jewelry store in West Bengal
आरोपी आदर्श और सूरज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने पश्चिम बंगाल की ज्वेलरी शॉप में सात करोड़ की डकैती के आरोपियों आदर्श सिंह और सूरज सेठ को बुधवार की दोपहर गंभीरपुर टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 20 लाख रुपये नकद और सोने, चांदी, हीरे आभूषण बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी आदर्श सिंह जौनपुर जिले के केराकत बेहड़ा का रहने वाला है। सूरज सेठ वाराणसी जिले के चोलापुर का रहने वाला है। 

विज्ञापन


एसटीएफ के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तीन अगस्त 2025 को पश्चिम बंगाल के थाना दानकुनी हुगली क्षेत्र के सोहन ज्वेलरी शॉप पर छह बदमाशों ने दिनदहाड़े धावा बोला था। बदमाशों ने 5-6 किलोग्राम सोने, चांदी और हीरे के आभूषण लूट लिए थे। कर्मचारियों व ग्राहकों को बंधक बनाकर मारपीट की थी। आभूषण की कीमत सात करोड़ से ज्यादा की बताई गई थी।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बिहार और उत्तर प्रदेश के बदमाशों की मदद से वारदात को अंजाम दिया गया है। इसके बाद एसटीएफ की वाराणसी इकाई को जांच में लगाया गया। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की गई और आजमगढ़ के गंभीरपुर टोल प्लाजा के पास से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Crime: मदनपुरा में निकाला 'आई लव मोहम्मद' जुलूस, चार नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस

कोलकाता में लूट के बाद रांची भागे थे, जौनपुर में हुआ आभूषण का बंटवारा

एसटीएफ की पूछताछ में आदर्श सिंह ने बताया कि पहले से कई लूट और डकैती की कई वारदात को अंजाम दे चुका है। कोलकाता में ज्वेलरी लूट की योजना बिहार के वैशाली निवासी बिट्टू और पटना के विनोद राय ने बनाई थी। सब 2 अगस्त को बस से कोलकाता पहुंचे थे। गिरोह के सभी सदस्यों को असलहा और चोरी की बाइक उपलब्ध कराई गई। तीन अगस्त को छह बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया। बाद में वे कार से रांची भाग गए और फिर इनोवा से वाराणसी पहुंचे। आदर्श सिंह बाद में अपने गांव बेहड़ा पहुंचा। कुछ दिन बाद बिट्टू वहां आया और लूट के जेवरात का बंटवारा किया गया। एसटीएफ के अनुसार आदर्श सिंह का चाचा दीपक सिंह बेहड़ा भी कुख्यात बदमाश था जो वाराणसी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।
 
आदर्श सिंह पर दर्ज हैं 15 से ज्यादा मुकदमे
  • 2019: जौनपुर में 76,000 रुपये की लूट
  • 2021: प्रतिद्वंदी की हत्या की साजिश, एसटीएफ से मुठभेड़ के बाद भागा
  • 2022: जौनपुर में 50,000 रुपये की लूट
  • 2024: बिहार के मुजफ्फरपुर व भभुआ में लूट और जानलेवा हमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed