फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Stf arrest murder accused from delhi airport who is wanted in azamgarh he ran abroad in 2016

Azamgarh News: हत्या मामले में फरार चल रहा वांटेड इनामी बदमाश दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार , 2016 में भाग गया था विदेश

Mon, 11 Jul 2022 02:05 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 11 Jul 2022 02:05 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के शातिर अपराधी को यूपी एसटीएफ ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ इंटरपोल के माध्यम से रेड कार्नर नोटिस भी जारी हुआ था।
 

विज्ञापन
UP Stf arrest murder accused from delhi airport who is wanted in azamgarh he  ran abroad in 2016
हत्या मामले में वांटेड माजिद गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के शातिर अपराधी को यूपी एसटीएफ ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। वह हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था। उस पर पांच हजार का इनाम घोषित था। करीब 9 साल पहले उसने अपने साथी की मदद से एक व्यक्ति की हत्या कर बाइक लूट कर फरार हो गया था। इसके बाद जौनुपर से फर्जी पासपोर्ट बनवा कर विदेश भाग गया था। आरोपी के खिलाफ इंटरपोल के माध्यम से रेड कार्नर नोटिस भी जारी हुआ था।

विज्ञापन


20 अक्टूबर 2013 को देवगांव कोतवाली क्षेत्र में तारिक नाम के व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर बाइक लूट ली गई थी। मामले में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कटौली कला गांव निवासी माजिद को नामजद किया गया था। आरोप था कि उसने अपने दोस्त गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बैरीडीह गांव निवासी नदीम के साथ मिल कर घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था।

विज्ञापन

ऐसे पकड़ में आया आरोपी

माजिद पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा पांच हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। माजिद 2016 में जौनपुर जिले से फर्जी पासपोर्ट बनवा कर विदेश भाग गया था। मामला यूपी एसटीएफ के संज्ञान में भी था और उसके खिलाफ इंटरपोल से रेड कार्नर नोटिस भी जारी था। रविवार को यूपी एसटीएफ को सूचना मिली कि माजिद काठमांडू से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गई और उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया। यूपी एसटीएफ टीम उसे लेकर लखनऊ पहुंच गई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। कब्जे से दो मोबाइल, छह हजार रुपये नकद और 850 सऊदी करेंसी रियाल मिला है। यूपी एसटीएफ माजिद से पूछताछ कर रही है। जल्द ही उसे आजमगढ़  लाकर 2013 में हुए तारिक हत्याकांड में पूछताछ करने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed