फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP road accident: Student hit by truck while going to school, dies on the spot, chaos among family members

यूपी सड़क हादसा: स्कूल जाते समय ट्रक की चपेट में आया छात्र, मौके पर ही मौत, परिजनों में कोहराम

Thu, 12 Oct 2023 11:24 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 12 Oct 2023 11:24 AM IST
सार

सुबह लगभग आठ बजे साइकिल सवार एक छात्र स्कूल जा रहा था। अभी वह नेशनल हाईवे 233 पर देवगॉव कोतवाली अंतर्गत कंजहित बाजार के पास ही पहुचा था कि ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
UP road accident: Student hit by truck while going to school, dies on the spot, chaos among family members
स्कूल जाते समय ट्रक की चपेट में आया छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवगॉव कोतवाली के कंजहित बाजार के पास नेशनल हाईवे पर गुरुवार की सुबह ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। आई कार्ड से मृतक की पहचान हुई। लोगो ने दौड़ा कर ट्रक की पकड़ लिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ज्ञानवापी के दो मामलों पर आज सुनवाई: व्यासजी के तहखाने और सील वजूखाने में सर्वे की मांग पर आएगा आदेश
विज्ञापन

सुबह लगभग आठ बजे साइकिल सवार एक छात्र स्कूल जा रहा था। अभी वह नेशनल हाईवे 233 पर देवगॉव कोतवाली अंतर्गत कंजहित बाजार के पास ही पहुचा था कि ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र के आईडी कार्ड के आधार पर उसकी पहचान वी कुमार गौतम निवासी कंजहित के रूप में हुई। वो डीपीएस इंग्लिश स्कूल का छात्र था और घटना के समय स्कूल जा रहा था। सूचना पर पहुची पुलिस ने परिजनों को घटना से अवगत कराने के साथ ही शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगो ने दौड़ा कर ट्रक को पकड़ लिया। जिसे पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed