फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP PET 2022 Two arrested in azamgarh including solver gang copycat inquiry continues

UP PET 2022: आजमगढ़ में नकल कराने वाले गिरोह के सॉल्वर समेत दो गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Mon, 17 Oct 2022 10:16 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 17 Oct 2022 10:16 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को आयोजित पीईटी यानी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में आजमगढ़ में नकल कराने वाले गिरोह के सॉल्वर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
UP PET 2022 Two arrested in azamgarh  including solver gang copycat inquiry continues
आजमगढ़ में पकड़ा गया सॉल्वर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में एसटीएफ लखनऊ और आजमगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने नकल कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो मोबाइल व कूटरचित आधार कार्ड बरामद किया। दोनों से पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के एसवीएस कॉलेज हाफिजपुर में रविवार को आयोजित पीईटी में अभ्यर्थी अनिल यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी ग्राम मौलागंज थाना पनियरा जनपद महराजगंज की जगह सॉल्वर प्रवीण कुमार पंकज पुत्र प्रकाश चौरसिया ग्राम गोछारी गोपालपुर जिला खगड़िया बिहार बैठकर परीक्षा देता मिला। दस्तावेज मिलान में पुष्टि होने पर प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

20 हजार रुपये की लालच में बना सॉल्वर

मूल परीक्षार्थी अनिल केंद्र के बाहर मौजूद था, जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया गया। सॉल्वर प्रवीण कुमार पंकज के पास से प्राप्त ओएमआर शीट, उत्तर पत्रांक एवं प्रश्न पुस्तिका व कूटरचित रचित आधार कार्ड जो अनिल यादव मौलागंज महाराजगंज उप्र के पते का फोटो कूटरचित पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP PET 2022 Two arrested in azamgarh  including solver gang copycat inquiry continues
आजमगढ़ में गिरफ्तार सॉल्वर गैंग का सदस्य - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों ने बताया कि यह फर्जी आधार कार्ड है। हम लोग सॉल्वर के कार्य के लिए कूटरचना कर तैयार करते हैं। समस्त कागजात व प्रपत्र पुलिस ने कब्जे में ले लिया। अभ्यर्थी अनिल को देखकर सॉल्वर प्रवीण ने उसकी पहचान की।
पढ़ें: पीईटी में वाराणसी से दो और जौनपुर से एक मुन्नाभाई गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग की तलाश में पुलिस

पूछताछ में प्रवीण कुमार पंकज ने बताया कि वह 14 अक्तूबर को आजमगढ़ आया था। यहां उसे विशाल राजपूत निवासी गोरखपुर ने बुलाया था। उसी ने अनिल के बदले परीक्षा देने को कहा था। जिसके एवज में मुझे परीक्षा के बाद 20 हजार रुपये देने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed