फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Nikay Chunav Minister Surya Pratap Shahi talk with advocates in azamgarh for BJP win

UP Nikay Chunav: 'मैं अधिवक्ता रहा हूं इसलिए आपके पास आया', आजमगढ़ में सूर्य प्रताप शाही बोले- BJP को जिताएं

Fri, 05 May 2023 06:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 05 May 2023 06:08 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दीवानी न्यायालय सभागार में अधिवक्ताओं से संवाद किया। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं भी अधिवक्ता रहा हूं इसलिए आज अधिवक्ता भाइयों के बीच आया हूं। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav Minister Surya Pratap Shahi talk with advocates in azamgarh for BJP win
आजमगढ़ में अधिवक्ताओं संग संवाद करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी निकाय चुनाव में आजमगढ़ नगर पालिका सीट से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में हवा बनाने के लिए शुक्रवार को जिले के प्रभारी व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दीवानी न्यायालय सभागार में अधिवक्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदान का बहिष्कार किसी समस्या का हल नहीं है। मतदान के जरिये ही हर समस्या का समाधान संभव है।

विज्ञापन


 प्रभारी मंत्री ने संवाद कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के लिए सरकार द्वारा कराए गए कार्यों को गिनाया। लोगों को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं भी अधिवक्ता रहा हूं इसलिए आज अधिवक्ता भाइयों के बीच आया हूं।
विज्ञापन


अखिलेश यादव लगा रहे बेबुनियाद आरोप
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होने मतदान का बहिष्कार किसी समस्या का हल नहीं है। मतदान समाधान है। यह आपका अधिकार और कर्तव्य है। अगर आप हमसे सहमत हैं तो हमारे पक्ष में मतदान करें। अगर असहमत हैं तो हमारे विपक्ष में मतदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण के मतदान के बाद अखिलेश द्वारा लगाए गए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोपों पर उन्होंने कहा कि वह इस बात सबूत दें चुनाव आयोग इसकी जांच कराएगा। आयोग ने कहा है कि सिर्फ एक बूथ पर कुछ गड़बड़ हुई है वह भी तकनीकि कारणों से। इसलिए उन्होंने जो आरोप लगाए हैं वह बेबुनियाद आरोप हैं। 

मंत्री के संबोधन के दौरान गुल रही बिजली

आजमगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री दोपहर लगभग 12.15 बजे दीवानी सभागार पहुंचे। इस दौरान बिजली गुल हो गई। इसी स्थिति में प्रभारी मंत्री ने अपना संबोधन शुरू किया। पसीने से तर-बतर अधिवक्ता उन्हें सुनते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed