फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Republic day 2022 national child award Azamgarh daughter Jiya Rai will honored by PM modi who world record for swimming in sea

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: गणतंत्र दिवस पर पीएम के हाथों सम्मानित होगी आजमगढ़ की बिटिया जिया, तैराकी का है विश्व रिकॉर्ड

Mon, 24 Jan 2022 09:45 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 Jan 2022 09:45 AM IST
सार

आजमगढ़ की जिया राय राष्ट्रीय तैराकी में तीन वर्ष लगातार प्रथम स्थान बनाने वाली भारत की पहली दिव्यांग महिला तैराक हैं। जिया ने 14 वर्ष की अवस्था में ही कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं। 

विज्ञापन
Republic day 2022 national child award Azamgarh daughter Jiya Rai will honored by PM modi who world record for swimming in sea
आजमगढ़ की बिटिया जिया राय - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

आजमगढ़ के सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर गांव निवासी आजमगढ़ की बिटिया जिया राय को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय बाल खेल पुरस्कार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे। इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री को जिया के पिता मदन राय व उनकी माता रत्ना राय से वर्चुअल संवाद करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग प्रेरणा स्रोत के रूप में जिया राय का चयन किया था। जिया राष्ट्रीय तैराकी में तीन वर्ष लगातार प्रथम स्थान बनाने वाली भारत की पहली दिव्यांग महिला तैराक हैं। जिया ने 14 वर्ष की अवस्था में ही कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं।
विज्ञापन


रविवार शाम को जैसे ही सूचना मिली कि गणतंत्र दिवस पर आजमगढ़ की बिटिया को राष्ट्रीय बाल खेल पुरस्कार  प्रदान किया जाएगा, जिया के घर पर कटाई अलीमुद्दीनपुर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जिया राय को क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः UPTET Exam: पूर्वांचल में पकड़े गए 8 'मुन्ना भाई', शिक्षक पात्रता परीक्षा में बिहार का सॉल्वर गैंग सक्रिय

दिव्यांग जिया की उपलब्धि पर पीएम को भी नाज

Republic day 2022 national child award Azamgarh daughter Jiya Rai will honored by PM modi who world record for swimming in sea
जिया ने समुद्र में तैराकी का बनाया है विश्व रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

अलीमुद्दीनपुर निवासी जिया राय की तारीफ पीएम नरेंद्र मोदी को भी नाज है। मन की बात रेडियो कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जिया की उपलब्धि का जिक्र किया था।  अपनी शारीरिक कमजोरियों से पार जाकर जिया ने तैराकी में तीन बार लगातार राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया। पहला विश्व रिकॉर्ड 14 फरवरी 2020 में एलिफेंटा से गेटवे ऑफ इंडिया 14 किलोमीटर की दूरी 3 घंटा 27 मिनट में तैरकर बनाया। दूसरा विश्व रिकॉर्ड अरनाला फोर्ट से वसई फोर्ट 22 किमी दूरी 7 घंटा 4 मिनट में पूरी करके कायम किया।
पढ़ें: आजमगढ़ में 49 लाख बरामद, शक- टीईटी या चुनाव से जुड़ा हो सकता है मामला, फिलहाल पुलिस मौन

Republic day 2022 national child award Azamgarh daughter Jiya Rai will honored by PM modi who world record for swimming in sea
जिया राय की समुद्र तैराकी। - फोटो : Twitter: @mannkibaat

तीसरा विश्व रिकॉर्ड वर्ली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया 36 किलोमीटर की दूरी 8 घंटा 40 मिनट में तैराकी पूरी करके बनाया। जिया ने वर्ष 2021 में राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर बैकस्ट्रोक ,100 मीटर बटरफ्लाई में सोना जीता। पांच किलोमीटर ओपन तैराकी का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी जिया के नाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 26 जनवरी को उन्हें सम्मानित करेंगे।

मुंबई में रहता है जिया का परिवार

जिया राय के पिता मदन राय ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि मुझे बहुत ही खुशी है कि मैं ऐसी प्रतिभाशाली बच्ची का पिता हूं।  यह हमारे परिवार, क्षेत्र और देश के लिए गर्व की बात है। मां रंजन राय ने बताया कि हमें अपनी बेटी पर गर्व है। उसने इतनी छोटी सी उम्र में इतने बड़े काम करके दिखाएं हैं।

जिया का परिवार मुंबई में कोलाबा में रहता है। जिया का छोटा भाई वैभव राय है जो पांचवी कक्षा का छात्र है। जिया राय आठवीं में पढ़ाई कर रही है। पिता इंडियन नेवी में ऑफिसर है। माता रचना राय शिक्षिका हैं। जिया के बाबा सुभाष राय घर पर खेती-बाड़ी करते हैं। जिया के चाचा विपिन राय समाजसेवी हैं। उनका कहना है कि घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed