MLC Election: आजमगढ़ में कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल मतदान संपन्न, 50.16 फीसद पड़े वोट
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव सोमवार को आजमगढ़ में कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न हो गया। जिले के 27 मतदान केंद्रों पर बनाए 38 मतदेय स्थल पर कुल 50.16 फीसद मतदान पड़े।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव सोमवार को आजमगढ़ में कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न हो गया। जिले के 27 मतदान केंद्रों पर बनाए 38 मतदेय स्थल पर कुल 50.16 फीसद मतदान पड़े। डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी अनुराग आर्य ने केंद्रों पर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। शाम चार बजे तक 33140 मतदाताओं के सापेक्ष 16624 ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक कुल 33140 मतदाताओं के सापेक्ष कुल 16624 ने मतदान किया। जिसमें 11340 पुरुष व 5240 महिला शामिल हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में 27 मतदान केंद्र व 38 मतदेय स्थल बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि आचार संहिता का अनुपालन के लिए आठ टीमें गठित की गई थी।
जिसमें उड़नदस्ता आठ, वीडियो सर्विलांस टीम आठ, मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनीटरिंग कमेटी एक है। मतदान की निगरानी के लिए सुपर जोनल चार, जोनल 12 व 27 सेक्टर नियुक्त किए गए थे। अब जिले के 16624 मतदाता किसके सिर पर जीत का ताज सजाने के लिए मतदान किए, इसका फैसला मतगणना के बाद होगा।
मतदान के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय में एकत्र हुई मतपेटिका
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल मिश्र ने बताया कि मतदान के बाद सील्ड मतपेटियां जिला निर्वाचन कार्यालय में एकत्रित किया जा रहा है। सभी सील्ड मतपेटी एवं अभिलेख एकत्रित होने के बाद उसे गोरखपुर ले जाकर स्ट्रांग रूम में जमा कराने की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए उप जिलाधिकारी न्यायिक फूलपुर रवि कुमार को नामित कर दिया गया है।
मऊ में मात्र 37.48 प्रतिशत हुआ मतदान
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन 2023 के लिए मऊ जिले में सोमवार को 10 मतदान केंद्रों के 19 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। 21163 में से 7932 मतदाताओं ने वोट डाले। जिले में मतदान का प्रतिशत 37.48 रहा। मतदान को लेकर सभी 19 मतदेय स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी मतदेय स्थलों का जायजा लिया।