फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP MLC election 2022 Azamgarh Samajwadi party MLA Ramakant yadav seen with BJP leaders political atmosphere heated by viral picture

आजमगढ़ एमएलसी चुनाव: भाजपा नेताओं के साथ दिखे सपा विधायक रमाकांत, वायरल तस्वीर से गरमाया सियासी माहौल, जानिए कारण

Sat, 09 Apr 2022 07:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Apr 2022 07:26 PM IST
सार

आजमगढ़ में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान के दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने एक फोटो फेसबुक पर पोस्ट किया। फोटो में भाजपा प्रत्याशी अरुणकांत यादव के पिता व सपा विधायक रमाकांत यादव भाजपा नेताओं के साथ बैठे दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
UP MLC election 2022 Azamgarh Samajwadi party MLA Ramakant yadav seen with BJP leaders  political atmosphere heated by viral picture
सपा विधायक रमाकांत यादव की वायरल तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने आजमगढ़ जिले के सियासी माहौल को गर्म कर दिया। शनिवार को एमएलसी चुनाव को लेकर चल रही वोटिंग के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट किया। जिसमें भाजपा प्रत्याशी अरुणकांत यादव के पिता व सपा विधायक रमाकांत यादव भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय समेत अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठे हुए हैं।

विज्ञापन


पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के फेसबुक वॉल पर पोस्ट हुई तस्वीर चर्चा का विषय बन गई है। एमएलसी चुनाव की रोचकता आजमगढ़ में बहुत ज्यादा है। कारण यह कि भाजपा ने सपा विधायक रमाकांत यादव के पुत्र अरुणकांत को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं सपा से राकेश यादव मैदान में है। भाजपा के एक और बागी प्रत्याशी विक्रांत सिंह भी निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा।

विज्ञापन

वायरल तस्वीर पर लोग लगा रहे तरह-तरह के कयास

विक्रांत के पिता भाजपा के एमएलसी है और पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित भी कर दिया है। दो अन्य निर्दल प्रत्याशी भी मैदान में हैं। सपा के राकेश और भाजपा के अरुण के बीच सीधा मुकाबला बताया जा रहा है। ऐसे में दोनों दल एक दूसरे के लोगों को तोड़-फोड़ कर अपने पक्ष में करने की कवायद में मतदान के अंतिम क्षण तक जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच मतदान वाले दिन पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने एक फोटो फेसबुक पर पोस्ट किया। जिसमें भाजपाइयों के साथ सपा विधायक व भाजपा प्रत्याशी अरुणकांत यादव के पिता रमाकांत यादव भी बैठे दिखाई दे रहे हैं।

यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। लोग यह कयास लगाने लगे कि आखिर पूर्व सांसद और वर्तमान में विधायक रमाकांत यादव किसके साथ हैं। अब यह तो मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि रमाकांत पुत्र के साथ थे अथवा पार्टी के साथ। 

रमाकांत यादव बोले- मैं तो जनप्रतिनिधि हूं...

वहीं इस बारे में पूछने पर विधायक रमाकांत यादव ने कहा कि  मैं तो जनप्रतिनिधि हूं। जब मैं वहां पहुंचा तो बूथ से दूर ही वाहन रोक दिया गया। इसके बाद पैदल भाजपा के कैंप के आगे से गुजर रहा था तो जनप्रतिनिधि होने के नाते नमस्कार करते हुए वहां चला गया और सभी से मिलने के बाद वापस लौट गया। मैं एमएलसी चुनाव ही नहीं हमेशा के लिए समाजवादी पार्टी में हूं और रहूंगा। वायरल फोटो के बारे में मुझे कुछ नहीं कहना। 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया ये दावा

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश यादव ने कहा कि यह तो बहुत अच्छी बात है कि हमारे पार्टी के प्रत्याशी को सभी दलों का समर्थन मिल रहा है। महराजगंज ब्लॉक पर हम अपने पार्टी प्रत्याशी अरुणकांत के समर्थन में बैठे थे। जो फोटो हमने पोस्ट की है, उसमें विधायक रमाकांत यादव के साथ ही अन्य कई दलों के लोग भी मौजूद रहे, जो हमारे पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed