फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP MLC ELection 2022 Azamgarh Mau Voting continues in 24 booths reputation of two veteran leaders at stake

MLC Election 2022: आजमगढ़ में दोपहर दो बजे तक 91.6 फीसदी मतदान, 24 बूथों पर वोटिंग जारी, दो दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Sat, 09 Apr 2022 03:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Apr 2022 03:07 PM IST
सार

आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। आजमगढ़ और मऊ के कुल  5947 मतदाताओं को मतदान में हिस्सा लेना है। भाजपा और सपा समेत कुल पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। 

विज्ञापन
UP MLC ELection 2022 Azamgarh Mau Voting continues in 24 booths  reputation of two veteran leaders at stake
आजमगढ़ में एमएलसी चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। आजमगढ़ जिले में बनाए गए 24 बूथों पर दोपहर दो बजे तक कुल 91.6 प्रतिशत मतदान हुआ है। आजमगढ़-मऊ एमएलसी सीट पर दो दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

विज्ञापन


जिसमें सपा विधायक और पूर्व सांसद रमाकांत यादव और पूर्व मंत्री यशवंत सिंह शामिल हैं। इस चुनाव में दोनों के पुत्र मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। जिसमें भाजपा के टिकट पर सपा विधायक रमाकांत यादव के पुत्र अरुणकांत यादव और पूर्वमंत्री यशवंत सिंह के पुत्र विक्रांत सिंह रिशु हैं।

विज्ञापन

आजमगढ़-मऊ में कुल पांच प्रत्याशी मैदान में

इसके अलावा सपा से राकेश कुमार यादव गुड्डू और दो निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। इस तरह इस चुनाव में पांच प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हो रहा है।   राकेश कुमार यादव गुड्डू पिछले चुनाव में इस सीट से एमएलसी रहे हैं। विधानसभा चुनाव में जिले के सभी 10 सीट पर कब्जा कर समाजवादी पार्टी का हौसला बुलंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस चुनाव में अरुण कुमार यादव पर भरोसा जताते हुए भाजपा कितना करिश्मा कर पाएगी यह 12 अप्रैल को मतगणना के दिन पता चलेगा।  सपा भी इस सीट को पाने के लिए जी जान लगा रही है।  चुनाव में आजमगढ़ और मऊ के कुल  5947 मतदाताओं को मतदान में हिस्सा लेना है। जिसमें आजमगढ़ के कुल 4238 और मऊ के 1709 मतदाता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed