{"_id":"60016ed08ebc3e31953685d3","slug":"up-husband-scolded-saudi-phone-wife-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पति ने सऊदी फोन पर डांटा, तो पत्नी ने फांसी लगा दी जान, घर के पास ही पेड़ से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पति ने सऊदी फोन पर डांटा, तो पत्नी ने फांसी लगा दी जान, घर के पास ही पेड़ से लटकता मिला शव
Fri, 15 Jan 2021 04:00 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 15 Jan 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता को उसके पति ने गुरुवार को सऊदी से फोन पर बात करने के दौरान किसी बात को लेकर डांट लगा दी। पत्नी को पति की डांट इतनी नागवार गुजरी कि उसने रात में घर के पास स्थित एक अमरूद के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
दीदारगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव निवासी अशोक कुमार यादव रोजीरोटी के लिए सऊदी गया हुआ है। गुरुवार की रात उसने अपनी पत्नी सीमा (30) को फोन किया। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर अशोक ने उसे फोन पर ही डांट दिया।
विज्ञापन
पति की डांट पत्नी को इतनी नागवार लगी कि उसने रात में बच्चों को खाना आदि खिलाने व सुलाने के बाद घर से बाहर निकली और पास में स्थित एक अमरूद के पेड़ से फांसी लगा ली। रात में बच्चों की नींद टूटी तो वे मां को खोजने लगे। घर में मां नहीं मिली तो परिजन भी उसकी तलाश में जुट गए। घर के बाहर निकलने पर परिजनों ने पास स्थित अमरूद के पेड़ पर सीमा को लटकते हुए देखा।
विज्ञापन
परिजनों ने आनन-फानन में सीमा के शव को फंदे से उतारा और तत्काल प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सीमा के मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की दस साल पूर्व शादी हुई थी। वह तीन लड़की व एक लड़के की मां थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।