फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Up elections 2022 dinesh lal yadav nirahua target akhilesh yadav in azamgarh said he wil not get chief minister post and power again

यूपी चुनाव 2022: आजमगढ़ पहुंचे निरहुआ ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा- कितना भी जोर लगा लें, अब नहीं मिलने वाली सत्ता

Thu, 09 Sep 2021 08:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Sep 2021 08:00 PM IST
सार

आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में दिनेश लाल यादव निरहुआ कहा कि अखिलेश यादव कितना भी जोर लगा लें, अब वो सत्ता में आने वाले नहीं हैं। 
 

विज्ञापन
Up elections 2022 dinesh lal yadav nirahua target akhilesh yadav in azamgarh said he wil not get chief minister post and power again
आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब छह माह बाद गुरुवार को आजमगढ़ पहुंचे भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और भोजपुरी सिने स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सपा सप्रीमो अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। आरोप लगाया कि आजमगढ़ के लोगों ने उन्हें सांसद चुना, लेकिन उन्हें संसद में आजमगढ़ की नहीं, बल्कि आजम खान की चिंता होती है।  

विज्ञापन


अमौड़ा कोटिला आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक ढ़ाबे के उद्घाटन में पहुंचे दिनेश लाल याव निरहुआ ने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा में चुनाव में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनेगी। अखिलेश यादव कितना भी जोर लगा लें सत्ता नहीं मिलने वाली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियां भ्रम में हैं। भाजपा ने जो कार्य किया है, वह धरातल पर दिख रहा है। सदर विधानसभा से चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि यह अफवाह है, मैं जब चुनाव लड़ा था तो जिले के भाजपा प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं ने मेरा सहयोग किया था, अब मैं उनका सहयोग करूंगा, जिन्हें पार्टी आने वाले चुनाव में मौका देगी। इस दौरान उन्होंने गीत ‘चाहे जितना जोर लगा, चाहे जितना शोर मचा ला अईह फिर से योगी जी’ सुनाया। कहा कि प्रदेश में फिर से योगी जी की ही सरकार बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव की सोच अच्छी थी लेकिन...

दिनेश लाल याव निरहुआ ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सोच अच्छी थी कि सपा से किसी गुंडे, माफिया को टिकट नहीं देंगे, यह कदम अच्छा था। लेकिन उनकी पार्टी के लोगों ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। यह काम सिर्फ योगी जी ही कर सकते हैं। समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव में दूर-दूर तक नहीं है। अखिलेश यादव का कैरियर खत्म हो चुका है। 

निरहुआ बोले- आजमगढ़ का सांसद मैं ही हूं, क्योंकि..

दिनेश लाल याव निरहुआ ने कहा कि  नोएडा में बन रही फिल्म सिटी से प्रदेश के कलाकारों को काफी लाभ मिलेगा। अभी भी आजमगढ़ का सांसद मैं ही हूं, क्योंकि जिनको हमारे आजमगढ़ की जनता ने चुना, वो कभी आते नहीं है, आता हमेशा मैं ही हूं। आजमगढ़ से चुनाव लड़ने का एक कारण ये भी था कि हीरो की एंट्री हमेशा बड़ी होनी चाहिए।

अभी तो हमने एंट्री मारी है, उसके बाद इंटरवल, फिर क्लाइमैक्स में बहुत समय है। अभी तो शुरुआत थी। इस दौरान दिनेश यादव निरहुआ ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed