फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Election 2022 MLA Surendra Singh property doubled in five years know assets about other candidates of Ballia

UP Election 2022: पांच साल में विधायक सुरेंद्र सिंह की संपत्ति हुई दोगुनी, बलिया में अन्य प्रत्याशियों के बारे में जानिए

Sat, 12 Feb 2022 04:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Feb 2022 04:04 PM IST
सार

बलिया के बैरिया से विधायक एवं वीआईपी के उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह की चल संपत्ति पिछले चुनाव की अपेक्षा दोगुनी से अधिक हो गई है। 

विज्ञापन
UP Election 2022 MLA Surendra Singh property doubled in five years know assets about other candidates of Ballia
नामांकन दाखिल करते सुरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया की सभी विधानसभा सीटों पर छठे चरण में चुनाव होंगे। नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार को 56 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया।  विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वाले कई प्रत्याशी करोड़पति हैं तो कई आभूषणों,वाहनों के साथ हथियारों के भी शौकीन हैं।

विज्ञापन


कुछ प्रत्याशियों की पिछले चुनाव में घोषित संपत्ति में इजाफा भी हुआ है। इसमें पहला नाम आता है बलिया के बैरिया विधायक एवं विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह का। अपने नामांकन में दिए गए हलफनामे में उन्होंने खुद को लाखों की चल-अचल संपत्ति का मालिक बताया है। उनकी चल संपत्ति पिछले चुनाव की अपेक्षा दोगुनी से अधिक हो गई है।
विज्ञापन


सुरेंद्र सिंह के पास वाहन के नाम पर सिर्फ एक बाइक
शपथ-पत्र के अनुसार उनकी चल संपत्ति 18.79 लाख और पत्नी की 41.72 लाख है। जबकि पिछले चुनाव की घोषणा के अनुसार उनकी चल संपत्ति 7.37 लाख और पत्नी की 9.58 लाख थी। वहीं, पिछली बार उनकी अचल संपत्ति 50 लाख और पत्नी की पांच लाख दिखाई गई थी। इस बार ये बढ़कर 85 लाख और 20 लाख हो गई है। 2017 के अनुसार उन पर सात मुकदमे थे जो अब घटकर चार हो गए हैं। वाहन के नाम पर उनके पास सिर्फ बाइक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः  गाड़ियों, असलहों के शौकीन हैं पूर्व सांसद रमाकांत यादव और उनकी पत्नी, जानें कुल संपत्ति

पूर्व मंत्री नारद राय की संपत्ति में भी इजाफा, हथियार के शौकीन

UP Election 2022 MLA Surendra Singh property doubled in five years know assets about other candidates of Ballia
पूर्व मंत्री नारद राय - फोटो : amar ujala

पूर्व मंत्री एवं बलिया नगर विधानसभा से सपा के प्रत्याशी नारद राय भले ही काफी समय से सत्ता से दूर रहे हों, लेकिन उनकी चल के साथ ही अचल संपत्ति में इजाफा हुआ है। पति-पत्नी दोनों करोड़पति हैं। साथ ही आभूषणों के साथ हथियार के भी शौकीन है।  

नामांकन के लिए दाखिल शपथ पत्र के अनुसार नारद राय की चल संपत्ति 1.22 करोड़ है और उनकी पत्नी की 42.16 लाख है। पिछले चुनाव में उनकी चल संपत्ति 1.25 करोड़ और पत्नी की 29.14 लाख थी। इस बार उन्होंने अपनी अचल संपत्ति 7.25 करोड़ और पत्नी की 3.89 करोड़ बताई है।

पिछले चुनाव में उनके पास 5.60 करोड़ और पत्नी के पास दो करोड़ की अचल संपत्ति थी। नारद राय के खिलाफ चार मुकदमे भी दर्ज हैं। उनके पास 380 ग्राम तो पत्नी के पास 550 ग्राम सोना है। एमएससी की शिक्षा प्राप्त नारद राय के पास एक पिस्टल भी है।
पढ़ेंः ओमप्रकाश राजभर के पास हैं हथियार और एंबेसडर कार, जानिए और किसके पास है क्या

 पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल पर एक मुकदमा

बैरिया से सपा के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल की संपत्ति भी बढ़ी है। 2017 में उनपर एक मुकदमा था। चल संपत्ति उनके पास 31 लाख और पत्नी के पास सात लाख के पास थी। अब उनके पास 26.70 लाख और पत्नी के पास 14.87 लाख की चल संपत्ति है। अब उनके पास 98.72 लाख और पत्नी के पास 87.15 लाख की अचल संपत्ति है। जो पहले 8710 लाख और 60 लाख थी। एक मुकदमा है।

शिवदास भी करोड़पति

बलिया नगर विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शिवदास वर्मा उर्फ मदन वर्मा भी करोड़पति है। उनके साथ लगभग तीन करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके पास 29.20 लाख और पत्नी के पास 29.61 लाख की चल संपत्ति हैं। चलने के लिए सफारी गाड़ी है। बांसडीह से बसपा प्रत्याशी मानती राजभर ट्रैक्टर, बाइक के आभूषणों की स्वामी हैं। उनके ऊपर एक मुकदमा भी दर्ज है। 28.75 लाख की चल और 47.50 लाख की अचल संपत्ति है। 
पढ़ेंः बलिया में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं बसपा के उमाशंकर, पिछली बार से घट गई चल संपत्ति

सुरेंद्र सिंह बोले- लोकतंत्र की हिफाजत के लिए की नाव की सवारी

भाजपा से टिकट कटने के बाद बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने वीआईपी पार्टी के सिंबल से नामांकन किया। नामांकन के बाद  शुक्रवार को बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह भाजपा पर आक्रामक दिखे। कहा कि आज कहीं ना कहीं प्रजातंत्र दुर्बल पड़ गया है। दुर्बल प्रजातंत्र को बचाने के लिए मुझे नाव (वीआईपी का चुनाव चिह्न)  की सवारी करनी पड़ी हैं। त्रेता युग में भी भगवान राम को भी समाज की रक्षा के लिए आवश्यकता पड़ी तो नाव का सहारा लिया था।

कहा कि भाजपा में स्वाभिमानी सवर्णों का कोई स्थान नहीं है, पैरे छूने वालों का स्थान है। कहा कि बैरिया में भाजपा चौथे स्थान पर रहेगी। चाटुकारिता करने वाले लोगों को राजनिति में आगे बढ़ाकर कभी प्रजातंत्र को सुरक्षित नहीं रखा जा सकता है। मैं बलिया के सांसद मस्त के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लडूंगा और दिखाउंगा द्वाबा की धरती पर बलिया का चरित्र का कीमत क्या है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed