फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Election 2022 BJP candidate Arunkant yadav filed nomination in Azamgarh his father ramakant yadav is samajwadi party MLA

एमएलसी चुनाव: आजमगढ़ में भाजपा उम्मीदवार अरुणकांत ने किया नामांकन, पिता हैं सपा विधायक

Mon, 21 Mar 2022 04:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Mar 2022 04:23 PM IST
सार

अरुणकांत यादव 2017 में फूलपुर पवई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। इस बार यहां से इनके पिता सपा से विधायक चुने गए हैं। 

विज्ञापन
UP Election 2022 BJP candidate Arunkant yadav filed nomination in Azamgarh his father ramakant yadav is samajwadi party  MLA
आजमगढ़ः अरुणकांत यादव समर्थकों के संग कलेक्ट्रेट पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधान परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आजमगढ़ के जिला कलेक्ट्रेट में कई प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अरुणकांत यादव ने एमएलसी पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन


अरुणकांत समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव के पुत्र हैं। इसके पहले अरुणकांत यादव 2017 में फूलपुर पवई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। इस बार यहां से इनके पिता सपा से विधायक चुने गए हैं। एमएलसी चुनाव में अरुणकांत सपा उम्मीदवार राकेश यादव गुड्डू को सीधी टक्कर देंगे।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के समय से ही लग रहे थे कयास

विधानसभा चुनाव में जब फूलपुर पवई से अरुणकांत को भाजपा से टिकट नहीं मिला, तभी यह कयास लगाये जा रहे थे कि वो भाजपा के टिकट पर एमएलसी का चुनाव लड़ेंगे। एमएलसी का चुनाव लड़ने के लिए अरुणकांत ने नामांकन पत्र भी खरीदा था लेकिन पार्टी की तरफ से इनके नाम की आधिकारिक घोषणा नही की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी बीच एमएलसी का चुनाव भी टल गया था। इधर जब नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई तो एक बार फिर इनके नाम की चर्चा होने लगी थी। 19 मार्च को भाजपा की तरफ से जब एमएलसी चुनाव मे प्रत्याशियों के नामों की सूची आई तो आजमगढ़- मऊ निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा ने सपा विधायक रमाकांत यादव के पुत्र अरुणकांत यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया। नामों की घोषणा होने के बाद सोमवार को अरुणकांत समर्थकों के संग कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

आजमगढ़: भाजपा में बगावत शुरू, एमएलसी के पुत्र ने निर्दल भरा पर्चा

भाजपा प्रत्याशी अरुणकांत यादव के नामांकन करने के बाद पार्टी में बगावत शुरू हो गई है। भाजपा नेता व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। विक्रांत के नामांकन करने के बाद पार्टी में बगावत की स्थिति बन गई है। अब देखना है कि पार्टी इस बगावत को किस प्रकार सुलझाती है।

इन्होंने भी किया नामांकन
जौनपुर में भाजपा से एमएलसी के लिए सीटिंग एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, गाजीपुर में सपा प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ल व भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल, मिर्जापुर में पूर्व एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह और वाराणसी में भाजपा प्रत्याशी डा. सुदामा पटेल ने भी सोमवार को नामांकन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed