फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP board toppers of Azamgarh are honored by district administration

सम्मानित हुए आजमगढ़ का नाम रोशन करने वाले यूपी बोर्ड के टॉपर

Fri, 03 Jul 2020 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
UP board toppers of Azamgarh are honored by district administration
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की परीक्षा में वरीयता सूची में स्थान बनाकर जनपद का नाम रोशन करने वाले 26 मेधावियों को जिला प्रशासन ने शहर के नेहरू हाल में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया। डीएम राजेश कुमार और सीडीओ अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने मेधावियों को मेडल, सामान्य अध्ययन बुक, पेन, कलाई घड़ी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि भविष्य में कुछ अच्छा करने के लिए आगे मेहनत करने की जरूरत है। जो छात्र 10वीं के बाद 11वीं में प्रवेश करेंगे, उन्हें भी मेहनत की जरूरत है। जो छात्र डाक्टर, इंजीनियर, आईएएस बनना चाहते हैं, वे सभी छात्र निर्धारित लक्ष्य के अनुसार तैयारी करें। एनसीईआरटी की बुक पर भी विशेष ध्यान दें। विभिन्न टापिकों के बेसिक कंसेप्ट पर विशेष ध्यान दें। अभिभावकों से कहा कि छात्रों के साथ-साथ आप सभी को भी सहयोग व मेहनत करने की जरूरत है। अपनी इच्छाओं को छात्रों पर न थोपें।
विज्ञापन

सम्मान पाने वालों में हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में स्थान पाने वाले 15 मेधावी शामिल रहे। ऋषभ सिंह (94.5), सत्यम कन्नौजिया (92.67), पूजा गुप्ता (92.67), अभिनेष यादव (92.17), निकिता पटेल (92), आदर्श सिंह (91.50), धीरज वर्मा (91.50), रंजीत यादव (91.17), अतुल यादव (91.17), सोनम यादव (91.17), अवनीश यादव (91.14) प्रतिशत, आकाश वर्मा (90.83), दिव्या पांडेय (90.67), अंशिका यादव (90.50) और अंतिमा यादव (90.50) प्रतिशत शामिल रहीं। वहीं इंटरमीडिएट में टॉप टेन में स्थान बनाने वाले 11 मेधावियों में आदित्य कुमार यादव (91), गोविंद निषाद (90.80), अविनाश मद्धेशिया (90.60), अमन गुप्ता (88.40), अभिषेक यादव (87.20), शिखा यादव (87), शिवम जायसवाल (86.40), हर्षिता यादव (86.20), आस्था यादव (86), स्नेहा यादव (86) और प्रदीप यादव (85.80) शामिल रहे। इस अवसर पर डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा, प्रभारी बीएसए अमरनाथ राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed