{"_id":"6aa6ee7c0cecd371c30f8bd4","slug":"up-board-the-board-not-the-schools-will-conduct-the-practical-examinations-for-science-and-home-science-azamgarh-news-c-295-1-svns1028-151907-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: स्कूल नहीं बोर्ड कराएगा विज्ञान और गृह विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: स्कूल नहीं बोर्ड कराएगा विज्ञान और गृह विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत हाईस्कूल के छात्र छात्राओं का अब विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों का विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन नहीं होगा, बल्कि इनकी जगह बोर्ड की ओर से प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इसके अंक सीधे विद्यार्थियों की फाइनल मार्कशीट में जोड़े जाएंगे। जिले में 503 माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल में लगभग 36 हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
हाईस्कूल की विभिन्न विषयों की पांच पाइंट स्केल ग्रेडिंग के आधार पर प्रयोगात्मक कार्यों का आंतरिक मूल्यांकन कराया जाता था। विज्ञान विषय का कॉलेज स्तर पर ग्रेडिंग आधार पर आंतरिक मूल्यांकन शुरू होने के बाद अधिकांश विद्यालयों में विज्ञान के प्रयोगात्मक कार्यो का स्तर गिर गया।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि हाईस्कूल स्तर पर विज्ञान और गृह विज्ञान विषय की 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से कराई जाएगी।
अन्य विषयों में प्रयोगात्मक कार्यों का आंतरिक मूल्यांकन पूर्व की भांति पांच पाइंट स्केल ग्रेडिंग के आधार पर किया जाएगा।