फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP board seeks results of 104137 students of 10th and half board and pre board

यूपी बोर्ड ने 10वीं के 104137 छात्र-छात्रों के छमाही और प्री बोर्ड का मांगा रिजल्ट

Tue, 18 May 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
UP board seeks results of 104137 students of 10th and half board and pre board
आजमगढ़। सचिव यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल की छमाही और प्री बोर्ड परीक्षा का परिणाम परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए एक दिन की मोहलत दी है। अब 19 मई की शाम तक परिणाम अपलोड किए जा सकेंगे। पहले इसके लिए अंतिम तिथि 18 मई तय की गई थी। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने जनपद के समस्त विद्यालयों प्रधानाचार्यों को परिषद की वेबसाइट पर छमाही और प्री बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांक तथा पूर्णांक अपलोड करने का निर्देश दिया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षाएं टाल दी थीं। अब कोरोना का संक्रमण अधिक होने से स्कूल कालेज बंद चल रहे हैं। वहीं परीक्षाएं भी टाली जा रही हैं। बोर्ड परीक्षा होने की तिथि भी निर्धारित नहीं की गई है। इधर माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक से हाईस्कूल की छमाही और प्री बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांक तथा पूर्णांक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराने का निर्देश दिया है। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 290 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसपर करीब एक लाख 95 हजार 896 परीक्षार्थी बोर्ड की परीक्षा देते। जिसमें हाईस्कूल के 104137 व इंटरमीडिएट के 91759 परीक्षार्थी शामिल हैं। अब विद्यालयों द्वारा हाईस्कूल के एक लाख चार हजार 137 विद्यार्थियों की छमाही व प्री बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांक तथा पूर्णांक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed