{"_id":"659d82be998b699bac029178","slug":"up-board-samadhan-portal-will-solve-the-problems-of-students-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-9795-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: यूपी बोर्ड समाधान पोर्टल दूर करेगा छात्रों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: यूपी बोर्ड समाधान पोर्टल दूर करेगा छात्रों की समस्याएं
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के छात्र-छात्राओं को अंकपत्र, प्रमाण पत्र समेत किसी भी अभिलेख में कोई दिक्कत होने पर पहले स्कूल, कॉलेज से लेकर बोर्ड कार्यालय तक के चक्कर लगाने होते थे। इसमें उनके समय और धनराशि दोनों की बर्बादी होती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने उनकी समस्या के समाधान के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है।
इस पर मूल प्रमाण पत्र, डुप्लीकेट प्रमाण पत्र, मूल अंकपत्र, डुप्लीकेट अंकपत्र, संशोधित प्रमाण पत्र, संशोधित अंकपत्र, निरस्त परीक्षाफल, रोके गए परीक्षाफल, अपूर्ण व त्रुटिपूर्ण परीक्षाफल, बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षाफल अपडेट करना, माइग्रेशन प्रमाणपत्र समेत 13 समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। साथ ही इन सभी कामों के लिए 15 दिन का समय भी निर्धारित किया गया है।
समस्या के समाधान के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विद्यार्थियों को पंजीकरण के बाद आईडी और पासवर्ड संभालकर रखना होगा। इससे विद्यार्थी पोर्टल पर ऑनलाइन ही निस्तारण की स्थिति चेक कर सकेंगे। - मनोज कुमार मिश्रा, डीआईओएस आजमगढ़।