फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Board Result 2022 wait for lakhs of students of Purvanchal will end next week varanasi azamgarh

UP Board Result 2022: पूर्वांचल के लाखों छात्रों का अगले हफ्ते खत्म होगा इंतजार, परीक्षा परिणाम को लेकर तैयारियां तेज

Sat, 11 Jun 2022 05:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Jun 2022 05:35 PM IST
सार

 यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी कोई भी घोषणा यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। इसके अलावा अमर उजाला भी आपको सभी अपडेट सबसे पहले देगा।

विज्ञापन
UP Board Result 2022 wait for lakhs of students of Purvanchal will end next week varanasi azamgarh
यूपी बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल (10वीं) और  इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा परिणाम के लेकर इंतजार खत्म होने जा रहा है। अगले सप्ताह में किसी भी दिन बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हो सकता है। बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने से पहले की तैयारियां विद्यालयों में शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह 15 से 20 जून के बीच परिणाम जारी हो सकता है।

विज्ञापन


ऐसे में विद्यालयों में परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं की क्लासवार सूची तैयारी कराई जा रही है। वाराणसी जिले में इस साल 131 केंद्रों पर कुल 93997 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 47121 छात्र जबकि 46876 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 24 मार्च से 18 अप्रैल तक परीक्षा कराने के बाद 23 अप्रैल तक तीन केंद्रों पर कापियों की जांच कराई गई।
विज्ञापन


मई के पहले सप्ताह में कॉपियों का मूल्यांकन पूरा होने के बाद से ही छात्र-छात्रा अब परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। विद्यालयों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में परीक्षा देने वाले छात्रों की सूची तैयार कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में भी परिणाम के बाद मार्कशीट समेत परीक्षा परिणाम संबंधी अन्य कागजातों को तैयार करने के लिए औपचारिकताएं पूरी कराने की दिशा में कार्रवाई चल रही है।

हर साल की तरह इस बार भी अंकपत्र, प्रमाण पत्र की गड़बड़ी दूर करने के लिए ग्रीवांस सेल का गठन भी किया जाना है। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी कोई भी घोषणा यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। इसके अलावा अमर उजाला भी आपको सभी अपडेट सबसे पहले देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed