फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Board Exam 2022 once again Munna Bhai Caught in azamgarh who Giving Exam Instead Of Another In Azamgarh

UP Board Exam 2022: आजमगढ़ में फिर पकड़ा गया मुन्ना भाई, केंद्र व्यवस्थापक ने थाने में दी तहरीर

Wed, 06 Apr 2022 01:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 06 Apr 2022 01:39 PM IST
सार

तमाम सख्ती के बावजूद यूपी बोर्ड परीक्षा में सेंध लग रही है। आजमगढ़ में बुधवार को एक बार फिर से हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में एक मुन्नाभाई पकड़ा गया। 

विज्ञापन
UP Board Exam 2022 once again Munna Bhai Caught in azamgarh who  Giving Exam Instead Of Another In Azamgarh
यूपी बोर्ड की परीक्षा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी बोर्ड की परीक्षा में सोमवार को  आजमगढ़ में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। यह दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने के लिए पहुंचा था। पकड़े गए मुन्ना भाई के के खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक ने स्थानीय थाने में तहरीर दी है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए सख्त कदम उठाए गए। हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकॉर्डर भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन


इन सारी व्यवस्थाओं को चुनौती देते हुए हाईस्कूल की परीक्षा में मुन्ना भाई पकड़े जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले सोमवार को बिलरियागंज थाना क्षेत्र में स्थित कमला देवी इंटर कॉलेज और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट क्षेत्र में स्थित एक केंद्र से हाईस्कूल की प्रथम पाली के दौरान दो मुन्ना भाई पकड़े गए थे।
विज्ञापन


बुधवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के 10वें दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान शिक्षा क्षेत्र सरायमीर के महादेव इंटर कॉलेज सिकरौर सहबरी में दूसरे के स्थान पर एक छात्र परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक को शक हुआ तो उन्होंने उसका प्रवेश पत्र चेक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड को भेजी जाएगी रिपोर्ट

गहन जांच करने पर परीक्षा दे रहा छात्र फर्जी पाया गया। यह जानकारी होते ही केंद्र व्यवस्थापक ने थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी है। पकड़े गए छात्र का नाम प्रदीप मौर्य निवासी मिर्जापुर थाना निजामाबाद का है। वह असली छात्र यशवंत गोंड की जगह परीक्षा दे रहा था।

जिला विद्यालय निरीक्षक,आजमगढ़  डा. पीके उपाध्याय ने कहा कि महादेव इंटर कॉलेज सिकरौर सहबरी में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया है। केंद्र व्यवस्थापक की ओर से मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। केंद्र व्यवस्थापक से रिपोर्ट लेकर बोर्ड को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed