आजमगढ़: ब्लॉक प्रमुख दावेदार के पति ने फोन कर कहा- मेरा अपहरण हो गया है, मचा हड़कंप
आजमगढ़ के मेंहनगर के अमारी गांव निवासीनी बसंती देवी बीडीसी हैं। वह ब्लॉक प्रमुख पद की दावेदार भी हैं और भाजपा से टिकट भी मांग रही हैं। सोमवार की सुबह फोन आने के बाद पत्नी थाने पहुंची और तीन नामजद समेत आठ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव पूरा होने के बाद अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर जोड़तोड़ की कवायद शुरू हो गई है। आजमगढ़ के मेंहनगर ब्लॉक प्रमुख पद की एक दावेदार के पति अपहरण कर लिया गया। सोमवार सुबह पति ने ही फोन कर पत्नी को अपहृत होने की सूचना दी। इसके बाद से परिजनों में हड़कंप मचा है। वहीं पुलिस महकमा भी सकते में है।
मेंहनगर के अमारी गांव निवासीनी बसंती देवी बीडीसी हैं। वह ब्लॉक प्रमुख पद की दावेदार भी हैं और भाजपा से टिकट भी मांग रही हैं। बसंती देवी के पति अर्जुन कुमार कटहन गांव निवासी भाजपा नेता बलराज सिंह के चालक हैं। रविवार शाम अर्जुन का अपहरण कर लिया गया। सोमवार सुबह अर्जुन ने दूसरे मोबाइल से अपने बेटे व पत्नी को फोन कर खुद के अपहृत होने की सूचना दी तो हड़कंप मच गया।
अपहरण चंडेश्वर-खरिहानी मार्ग पर कटहन गांव की पुलिया पर से हुआ है। बीडीसी ने तीन नामजद समेत सात आठ अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। पत्नी के अनुसार रविवार शाम तक अर्जुन घर नहीं लौटे तो मोबाइल पर कॉल किया गया। अर्जुन का मोबाइल स्विच ऑफ आया।
इस पर भाजपा नेता बलराज सिंह के संपर्क साधा गया तो उन्होंने बताया कि शाम चार बजे ही वह बाइक से घर के लिए निकल चुका है। रातभर परिजन अपने स्तर से अर्जुन की तलाश में जुटे रहे। सोमवार सुबह फोन आने के बाद पत्नी थाने पहुंची और तीन नामजद समेत आठ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
ब्लॉक प्रमुख दावेदार के पति का अपहरण होने की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। बता दें कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर हलचल काफी बढ़ गई है। हालांकि, अभी चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं हो पाई है।