फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Assembly Election 2022 CM Yogi Rally in azamgarh said samajwadi party ॉnot get any time from protection of terrorists and mafia

UP Chunav 2022: आजमगढ़ में सीएम योगी बोले- आतंकवादियों और माफियाओं के संरक्षण से उन्हें नहीं मिली फुर्सत

Sat, 05 Mar 2022 04:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Mar 2022 04:50 PM IST
सार

आजमगढ़ के मेंहनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी समाजवादी पार्टी  और बसपा पर हमलावर रहे।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 CM Yogi Rally in azamgarh said samajwadi party ॉnot get any time from protection of terrorists and mafia
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इसी क्रम में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। मेंहनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी सपा और बसपा पर हमलावर रहे।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव को सम्मान देने का काम भाजपा ने किया। 1000 वर्ष बाद भी कांग्रेस, सपा और बसपा महाराजा सुहेलदेव को सम्मान नहीं दे सकी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके नाम पर डाक टिकट जारी कर दिया। इसके बाद अब आजमगढ़ में बनने वाले राज्य विश्वविद्यालय का नाम उनके नाम पर करके हमने उन्हें सम्मान देने का काम किया। सपा के लोग भी यह सम्मान दे सकते थे लेकिन उनके पास आतंकवादियों और माफियाओं को सरंक्षण देने से फुर्सत नहीं थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमने लोगों को फ्री में कोरोना वैक्सीन लगवाई लेकिन अगर यही सपा सरकार होती तो  वैक्सीन बाजार में ब्लैक हो जाती। कोरोना काल में हमने लोगों को फ्री में राशन दिया लेकिन अगर सपा की सरकारी होती है यह राशन उनके गुर्गे खा जाते। इनके गुर्गे जहरीली शराब बेचकर लोगों की जान ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कन्या सुमंगला योजना की बढ़ाएंगे राशि

वहीं अगर बहन जी की सरकार होती तो उनके  हाथी का पेट इतना बड़ा है कि वह सारा राशन हजम कर जाता। सीएम ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो हम कॉलेज जाने वाली बेटियों को फ्री में स्कूटी देंगे। हम लोगों ने 11 लाख बेटियों को कन्या सुमंगला योजना के तहत 15000 रुपये की योजना शुरू की थी। सरकार बनने के बाद हम इसकी राशि को बढ़ाकर 25000 करेंगे।

गरीब बेटियों की शादी के लिए अभी 51000 रुपये मिलते हैं सरकार बनने के बाद हम उसे बढ़ाकर एक लाख रुपये करेंगे। 60 वर्ष उम्र की माताओं को रोडवेज की बसों में फ्री बस की सुविधा होगी। यूपी  के हर परिवार को रोजगार और स्वतः रोजगार उपलब्ध कराएंगे। हमने अपनी सरकार में एक करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन दिया।  सरकार बनने के बाद दो करोड़ युवाओं को देंगे।

सीएम योगी ने कहा कि  विधवा और दिव्यांग पेंशन को सपा सरकार ने बंद किया था। हमने शुरू किया, अब इसकी धनराशि भी बढ़ाएंगे। हमने एक सपा के नेता से पूछा आपने क्या विकास किया तो उसने कहा कि हमने कब्रिस्तान की दीवार बनाई। उनका विकास कब्रिस्तान की दीवार तक ही रहा। हमने रामजन्म भूमि अयोध्या और काशी को संवारने का कार्य किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed