फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Unnatural rape of a minor, case on the order of High Court

Azamgarh News: नाबालिग से अप्राकृतिक दुष्कर्म, हाईकोर्ट के आदेश पर केस

Mon, 02 Dec 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Unnatural rape of a minor, case on the order of High Court
अमिलो। मुबारकपुर पुलिस ने रविवार को हाईकोर्ट के आदेश पर नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के भाई ने मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। मुबारकपुर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने अपने ही मोहल्ले के मोहम्मद यजदानी समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि यजदानी उसके नाबालिग भाई के साथ कई बार अप्राकृतिक दुष्कर्म कर चुका है। 15 अगस्त की रात लगभग 10 बजे पीड़ित खाना खा कर घर के बाहर टहल रहा था। जहां पहले से घात लगाए यजदानी व सहयोगी जबरन उसे उठा ले गए। उससे अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर आंख पर पट्टी बांध दी और एकांत स्थान पर ले जाने लगे। जहां भाई ने शोर मचा दिया। मोहल्ले वालों को आता देख सभी फरार हो गए थे। पीड़ित ने घर आकर परिजनों को सारी जानकारी दी। पीड़ित के भाई ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसे हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed