फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uncontrolled tractor-trolley overturned, one dead

Azamgarh News: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक की मौत

Sat, 27 Apr 2024 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor-trolley overturned, one dead
बलरामपुर। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग गांव के पास बृहस्पतिवार की रात भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई तो दूसरा गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा तो वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पतिला गौसपुर गांव निवासी अभिषेक यादव (18) बृहस्पतिवार की रात गांव के ही गोलू (18) के साथ ट्रैक्टर ट्राली पर भूंसा लदवा कर कहीं ले जा रहा था। अभी ट्रैक्टर जीयनपुर कोतवाली के भुवना बुजुर्ग गांव के पास पहुंचा तो ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज कर भर्ती कराया। मृतक दो भाई दो बहन में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed