{"_id":"6359068606c1b065020568a3","slug":"uncontrolled-dumper-hit-auto-three-killed-five-injured-family-was-returning-from-vindhyachal-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर: तीन की मौत, पांच घायल, विंध्याचल से मुंडन कराकर घर लौट रहा था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर: तीन की मौत, पांच घायल, विंध्याचल से मुंडन कराकर घर लौट रहा था परिवार
Wed, 26 Oct 2022 03:36 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 26 Oct 2022 03:36 PM IST
सार
निजामाबाद थाना क्षेत्र के वनगांव के रहने वाले लोग विंध्याचल दर्शन कर वापस लौट रहे थे। मंगलवार की देर रात लगभग बारह बजे ठेकमा बाजार के पास पंजाब नेशनल बैंक के सामने तेज रफ्तार से आ रहा ट्रेलर डिवाइडर को क्रॉस करते हुए विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो को रौंदते हुए दीवार से टकरा गया। इस घटना में ऑटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
नागपुर में सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ में बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार में मंगलवर को एक अनियंत्रित डंपर ने डिवाइडर को क्रॉस कर ऑटो में टक्कर मार दी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
निजामाबाद थाना क्षेत्र के वनगांव के रहने वाले लोग विंध्याचल दर्शन कर वापस लौट रहे थे। मंगलवार की देर रात लगभग बारह बजे ठेकमा बाजार के पास पंजाब नेशनल बैंक के सामने तेज रफ्तार से आ रहा ट्रेलर डिवाइडर को क्रॉस करते हुए विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो को रौंदते हुए दीवार से टकरा गया। इस घटना में ऑटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां देर रात ही नेहा (17) पुत्री लालमणि की मौत हो गई। जबकि बुधवार की सुबह कार्तिक (1) पुत्र पंकज और गामा (55) पुत्र विजई निवासी दीदारगंज थाना क्षेत्र की भी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रेलर के चालक को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय ऑटो में 10 लोग सवार थे।
विज्ञापन