फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uncontrolled car hits bamboo pole below the road, death

Azamgarh News: अनियंत्रित कार सड़क के नीचे बांस की खूंटी से टकराई, मौत

Wed, 22 Oct 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car hits bamboo pole below the road, death
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया-भेड़िया मार्ग पर मंगलवार की रात अनियंत्रित कार टर्निंग पर मुड़ने के बजाय सड़क के नीचे उतरकर बांस की खूंटी से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि साथ में बैठा युवक घायल हो गया। रोशन यादव अपने दोस्त सर्वेश यादव निवासी खरसहन कला थाना दीदारगंज इनोवा कार से कहीं गए थे। रात में लगभग 8:30 बजे वापस घर जा रहे थे। फूलपुर कोतवाली के पलिया बाजार से भेड़िया मार्ग पर मुड़े थे कि कार सड़क पर मुड़ने के बजाय सड़क से नीचे उतरकर बांस की खूंटी से टकरा गई।
विज्ञापन

कार चला रहे रोशन यादव की तरफ का सीसा उनकी गर्दन के ऊपर और कान के नीचे लगा। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। अंबारी पुलिस दोनों युवकों को इलाज के लिए फूलपुर ले गई। जहां पर रोशन यादव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि सर्वेश यादव का फूलपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रोशन यादव अपने माता पिता के इकलौती संतान थे। कोतवाल फूलपुर सच्चिदानंद का कहना कि शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed